CCRAS Answer Key 2025-26: ग्रुप A, B और C उत्तर कुंजी जारी, डायरेक्ट लिंक से करें ऑब्जेक्शन दर्ज

Last Updated: Jan 19, 2026, 12:14 IST

CCRAS Answer Key 2025: सीसीआरएएस की ओर से उत्तर कुंजी 2025 जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट ccras.nic.in पर जाकर 21 जनवरी, 2026 तक ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। उत्तर कुंजी से उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। 

CCRAS Answer Key 2025-26
CCRAS Answer Key 2025-26

CCRAS Answer Key 2025: सीसीआरएएस ने ग्रुप A,B और C पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की उत्तर-कुंजी 2025 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे, वे अब आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 जनवरी, 2026 रात 11.59 बजे तक है। आगे लेख में दिए सिंपल स्टेप और डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

CCRAS Answer Key 2025: महत्वपूर्ण विवरण

सीसीआरएएस ने ग्रुप A,B और C पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की उत्तर-कुंजी 2025 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इससे जुड़े महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान के लिए केंद्रीय परिषद (CCRAS)

ग्रुप 

A, B और C

पद का नाम 

मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), स्टेनोग्राफर, एलडीसी, फार्मासिस्ट, रिसर्च ऑफिसर, असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर, यूडीसी, स्टाफ नर्स और अन्य पद।

रिक्त पदों की संख्या 

394 

उत्तर कुंजी जारी होने का तरीका 

ऑनलाइन 

जवाब कुंजी 

16 जनवरी, 2026 

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 

21 जनवरी, 2026 (रात 11.59 बजे)

चयन प्रक्रिया 

सीबीटी परीक्षा

इंटरव्यू

ऑफिशियल वेबसाइट 

ccras.nic.in 

CCRAS Answer Key 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उत्तर कुंजी जारी होने की अंतिम तिथि 21 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है। जिसका विवरण निम्नलिखित है:

विवरण 

महत्वपूर्ण तिथि

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

16 जनवरी, 2026

आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 

21 जनवरी, 2026

परीक्षा तिथि 

पहला चरण - 24 से 28 नवंबर, 2025

दूसरा चरण - 2 से 4 दिसंबर, 2025

CCRAS Answer Key 2025: उत्तर कुंजी लिंक 

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ccras.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। सीसीआरएएस ग्रुप A, B और C डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

सीसीआरएएस उत्तर-कुंजी 2025 लिंक 

यहां क्लिक करें

CCRAS Answer Key 2025: उत्तर कुंजी डाउनलोड कैसे करें?

ऑफिशियल वेबसाइट ccras.nic.in पर जाकर उम्मीदवार उत्तर कुंजी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, Latest Update के ऑप्शन पर जाएं। 

  3. अब CCRAS ग्रुप A, B और C उत्तर-कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें। 

  4. लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड डालें। 

  5. उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। 

  6. पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

NABARD Development Assistant Notification 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 19, 2026, 12:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News