CEL Recruitment 2026: सीईएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, करें आवेदन
CEL MT Recruitment 2026: सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (CEL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मैनेजमेंट ट्रेनी, ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी और क्लर्क सहित अन्य पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 03 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CEL MT Recruitment 2026: मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (CEL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट celindia.co.in पर विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में मैनेजमेंट ट्रेनी, डिप्टी मैनेजमेंट ट्रेनी, डिप्टी जनरल मैनेजर, डिप्टी इंजीनियर, पर्सनल ऑफिसर, ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी और क्लर्क सहित अन्य पद शामिल है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 03 मार्च, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
CEL MT Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी, डिप्टी मैनेजमेंट ट्रेनी और पर्सनल ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए ऑनलाइन करने से पहले उम्मीदवारों को सीईएल की वेबसाइट पर निहित विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है। आप नीचे टेबल में विज्ञापन संख्या, पद का नाम और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (CEL) |
| विज्ञापन संख्या | 118/पीईआरएस/1/2026 |
| सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड नोटिफिकेशन PDF 2026 | |
| पद का नाम | मैनेजमेंट ट्रेनी, ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी और क्लर्क सहित अन्य पद |
| रिक्त पदों की संख्या | 34 |
| आवेदन करने की तिथि | 11 फरवरी 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 03 मार्च 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | celindia.co.in |
CEL MT Recruitment 2026 ऑनलाइन ऑवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (CEL) ने अपनी ऑफिशियल वेबासाइट पर मैनेजमेंट ट्रेनी, डिप्टी मैनेजमेंट ट्रेनी और पर्सनल ऑफिसर सहित अन्य पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड भर्ती ऑनलाइन आवेदन लिंक |
CEL MT Notification 2026 Eligibility criteria
सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड में निहित पदों की भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवार के पास पद के अनुसार ग्रेजुएशन, बीटेक, बीई, और एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता और पदों से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप ऊपर टेबल में सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड नोटिफिकेशन PDF 2026 देख सकते हैं।
CEL MT Notification 2026 के अनुसार चयन प्रक्रिया
सीईएल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मैनेजमेंट ट्रेनी और डिप्टी मैनेजमेंट ट्रेनी सहित महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों की चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में पर्सनल इंटरव्यू होगा और तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन किया जाएगा। सलेक्शन इन तीनों के आधार पर किया जाएगा।
CEL MT Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले सीईएल की ऑफिशियल वेबसाइट celindia.co.in पर जाएं।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसमें बेसिक डिटेल्स के साथ एजुकेशन से जुड़ी जानकारी फीड करें।
-
लॉग इन करने के बाद एजुकेशन से जुड़े दस्तावेज सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फीस भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।
CEL MT Recruitment 2026 के लिए फीस
इन पदों के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक को फीस से छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें: PSSSB Recruitment 2026: पीएसएसएसबी में ग्रुप C और ग्रुप D के लिए आवेदन शुरू
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.