PSSSB Recruitment 2026: पीएसएसएसबी में ग्रुप C और ग्रुप D के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

Last Updated: Feb 25, 2026, 16:56 IST

PSSSB Recruitment 2026: पीएसएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर ग्रप C और ग्रप D की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 06 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक नीचे लेख में दिया गया है।  

PSSSB Recruitment 2026
PSSSB Recruitment 2026

PSSSB Group D Recruitment 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रुप C और ग्रुप D पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पीएसएसएसबी ने विज्ञापन संख्या 01/2026, 02/2026 और  04/2026 के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें एक्सरसाइज और टेक्सेशन इंस्पेक्टर, पीएसएसएसबी क्लर्क और ग्रुप डी के पदों की भर्तियां शामिल है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार पीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

क्लर्क के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 14 फरवरी शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 06 मार्च 2026 है। वहींं, एक्सरसाइज और टेक्सेशन इंस्पेक्टर के लिए रजिस्ट्रेशन 13 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। पात्रता मानदंड को पूरा न करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। 

PSSSB Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

पीएसएसएसबी ने ग्रुप C और ग्रुप D की भर्ती की नोटिफिकेशन की PDF अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार क्लर्क और टेक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों से संबंधित नीचे दी गई टेबल के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) 

विज्ञापन संख्या 

01/2026, 02/2026 और  04/2026

पद का नाम 

क्लर्क, एक्सरसाइज इंस्पेक्टर, ग्रुप D, स्टेनो-टाइपिस्ट 

रिक्त पदों की संख्या 

1000 से अधिक 

क्लर्क के लिए आवेदन करने की प्रारंभिक और अंतिम तिथि 

14 फरवरी से 06 मार्च 2026 

एक्सरसाइज और टेक्सेशन इंस्पेक्टर के लिए आवेदन करने की तिथि

13 फरवरी 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

sssb.punjab.gov.in

PSSSB Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पंजाब सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट   sssb.punjab.gov.in जरूर विजिट करनी चाहिए। बोर्ड ने भिन्न-भिन्न विज्ञापनों के लिए एक अलग लिंक उपलब्ध कराया है। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने से पहले दस्तावेज और O लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट्स तैयार करके रखने चाहिए। आप नीचे लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन की पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं।

पीएसएसएसबी ग्रुप सी भर्ती 2026 विज्ञापन (1/2026) 

क्लिक करें 

पीएसएसएसबी ग्रुप सी भर्ती 2026 विज्ञापन (2/2026) 

क्लिक करें 

PSSSB Recruitment 2026 पोस्ट वाइज वैकैंसी डिटेल्स 

पीएसएसएसबी ने ग्रुप C और ग्रुप D के अंतर्गत अलग-अलग भर्तियां निकाली है। उम्मीदवार नीचे भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

PSSSB क्लर्क (विज्ञापन 02/2026) भर्ती डिटेल्स

विज्ञापन 02/2026 के जरिए PSSSB ने ग्रुप-C के पदों पर भर्ती की जानकारी दी है। इन पदों की सही संख्या विभाग के अनुसार वेबसाइट पर अलग-अलग अपडेट की जा रही है।

एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर (विज्ञापन 01/2026) भर्ती डिटेल्स

विज्ञापन 01/2026 के तहत कुल 197 पद निकाले गए हैं। इनमें से 65 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, ताकि विभाग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ सके।

PSSSB ग्रुप-D (विज्ञापन 04/2026) भर्ती डिटेल्स

23 फरवरी 2026 को ग्रुप-D पदों के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। इसके अनुसार चपरासी, चौकीदार और माली जैसे पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

PSSSB Recruitment 2026 के लिए Eligibility Criteria

 इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। क्लर्क/एक्सरसाइज इंस्पेक्टर के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स या DOEACC से “O” लेवल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।  ग्रुप D में निहित भर्ती के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। बाकी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन से क्लियर हो जाएगी। उम्मीदवार ने 10वीं में पंजाबी विषय पास किया हो या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए।

PSSSB Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले पीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Recruitment पर क्लिक करें। 

  • ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती 2026 पर क्लिक करें।  

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 25, 2026, 16:18 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News