Central Bank of India SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, देखें डिटेल्स
Central Bank of India SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी ऑफिशिल वेबसाइट पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके लिए कुल 275 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक आवेदन 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Central Bank of India SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने आईटी प्रोफेशनल्स, चार्टड अकाउंटेंट और रिस्क मैनेजमेंट में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 275 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर 23 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन कर दिए जाएंगे।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है। इन पदों के सलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होगा। इन दोनों के आधार पर ही सलेक्शन किया जाएगा।
Central Bank of India SO Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर शुरू हो चुके हैं। नीचे आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवदेन फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ ऑनलाइन आवेदन लिंक |
Central Bank of India SO Notification 2026 - हाइलाइट्स
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आईटी प्रोफेशनल्स, चार्टड अकाउंटेंट और रिस्क मैनेजमेंट में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे टेबल में पद का नाम, आवेदन की तिथि, और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) |
| पद का नाम | स्पेशलिस्ट ऑफिसर |
| रिक्त पदों की संख्या | 275 |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 28 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 23 मार्च 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.centralbankofindia.co.in |
Central Bank of India SO Notification 2026 वैकेंसी डिटेल्स
आईटी, रिस्क मैनेजमेंट और फाइनेंस विभाग में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए कुल 275 रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। इनमें सॉफ्टेवयर डेवलपर (जावा) के 13 पद, मोबाइल डेवलपर – एंड्रॉइड / आईओएस के 03 पद, सॉफ्टवेयर डेवलपर के 06 पद, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन के 11 पद, डिजिटल चैनल मैनेजर के 23 पद, लिनक्स/सोलारिस/सैन/स्टोरेज/एसआरई/ओपनशिफ्ट के 14 पद, विंडोज/एक्टिव डायरेक्टरी के 05 पद, क्लाउड मैनेजर के 05 पद, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी एंड आईटी जीआरसी के 38 पद, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर/नेटवर्क सिक्योरिटी के 05 पद, प्रोडक्शन सपोर्ट/आरओसी/डिजिटल सपोर्ट के 26 पद, एंटरप्राइज/इंटीग्रेशन/पब्लिक क्लाउड आर्किटेक्ट के 06 पद, डेवसेकऑप्स के 04 पद, वेब सर्वर/वेब लॉजिक एडमिनिस्ट्रेटर के 03 पद, डेटा आर्किटेक्ट के 02 पद, डेटा इंजीनियर/डेटा क्वालिटी/ईटीएल/पीएलएसक्यूएल/बीआई के 15 पद, डेटा साइंटिस्ट के 06 पद, जेन एआई के 02 पद, आईटी ऑफिसर के 82 पद, रिस्क मैनेजर के 04 पद और टैक्सेशन/सीए के 02 पद शामिल है।
Central Bank of India SO Notification 2026 Eligibility Criteria
आईटी से संबंधित स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए बी.ई./बी.टेक (कंप्यूटर साइंस / आईटी / ईसीई / ई एंड टीसी / इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमसीए किसी एआईसीटीई/यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना अनिवार्य है। रिस्क मैनेजर और टैक्सेशन/सीए के लिए अलग योग्यता निर्धारित है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 31 जनवरी 2026 के अनुसार, 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Central Bank of India SO Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन कैसे करें?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीच दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाएं।
-
करियर सेक्शन पर क्लिक करें और Central Bank of India SO Recruitment 2026 Notification खोजें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें और सभी जानकारी को अच्छे से चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास रख लें।
Central Bank of India SO Notification 2026 आवेदन फीस
इन पदों के लिए इच्छुक जनरल उम्मीदवारों को 850/- रुपये (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 175/- (जीएसटी सहित) आवेदन फीस देनी होगी।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें: MPESB Recruitment 2026: मध्यप्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.