MPESB Recruitment 2026: मध्यप्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, esb.mp.gov.in लिंक से करें आवेदन
MPESB Recruitment 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MPESB Recruitment 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर https://esb.mp.gov.in/ पर फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के तहत कुल 1679 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसकी भर्ती वन और जेल के अलग-अलग विभागों में की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। एमपीईएसबी में निहित पदों के चयन के चरण में लिखित परीक्षा, फिटनेस टेस्ट, दस्तावजे सत्यापन और मेडिकल आदि शामिल है।
MPESB Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक
एमपीईएसबी नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पदों के लिए 27 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य मोड में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आप नीच दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
| एमपीईएसबी ऑनलाइन आवेदन लिंक 2026 |
MPESB Notification 2026 - हाइलाइट्स
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) |
| पद का नाम | फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पद |
| विभाग का नाम | वन और जेल विभाग |
| एमपीईएसबी नोटिफिकेशन 2026 | |
| रिक्त पदों की संख्या | 1679 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 27 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 14 मार्च 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://esb.mp.gov.in/ |
MPESB Recruitment 2026 वैंकेसी डिटेल्स
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में निकली वैंकसी की डिटेल्स के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| पद का नाम | विभाग | कुल रिक्तियां |
| फॉरेस्ट गार्ड | वन विभाग | 728 |
| फील्ड गार्ड | वन विभाग | 169 |
| जेल प्रहरी | जेल विभाग | 757 |
| असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट | जेल विभाग | 25 |
MPESB Notification 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। फॉरेस्ट गार्ड के लिए उम्मीदवार ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास की हो या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की हो। फील्ड गार्ड के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। जेल प्रहरी के लिए उम्मीदवार ने 10 या 12वीं पास की हो। वहीं, असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरी की हो।
MPESB Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाएं।
-
Van Rakshak & Jail Prahari Combined Recruitment Test 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फीस भरे और सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास रख लें।
MPESB Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा और फीस
एमपीईएसबी में फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड और सुपरिटेंडेंट सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। जनरल/ओबीसी (नॉन एमपी डोमिसाइल) उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस 500/- रुपये हैं। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी (एमपी डोमिसाइल) के लिए 250/-आवेदन शुल्क देना होगा।
नोट - एमपीईएसबी में वैंकेसी डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस और आयु सीमा सहित विस्तृत जानकारी के लिए आप ऊपर टेबल में एमपीईएसबी नोटिफिकेशन 2026 देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने फार्मासिस्ट के 560 रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.