CGSOS 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का एग्जाम शेड्यूल जारी, sos.cg.nic.in से करें डाउनलोड

Last Updated: Oct 7, 2026, 16:57 IST

CGSOS Time Table Nov 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने 10वीं और 12वीं की नवंबर एग्जाम की डेटशीट जारी कर दिया है। छात्र एग्जाम 23 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। छात्र यहां से पूरी डेटशीट को देखें।

CGSOS 12th-10th Time Table Nov 2026 Released
CGSOS 12th-10th Time Table Nov 2026 Released

CGSOS Time Table Nov 2026 Released: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर (CGSOS) ने सेशन 2026 के अंदर नवंबर 2026 के हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकण्डरी (12वीं) सर्टिफिकेट एग्जाम की ऑफिशियल डेटशीट आज 7 अक्टूबर 2026 को वेबसाइट पर जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की प्रैक्टिकल एग्जाम 23 नवंबर 2026 से शुरू होकर 10 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। 

यह एग्जाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों मोड के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। जो छात्र इस एग्जाम सेशन में शामिल हो रहे हैं, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाकर पूरे शेड्यूल को देख सकते हैं।

CGSOS Class 10th & 12th Exam Schedule Nov 2026: सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के 10वीं और 12वीं एग्जाम की डेट्स, दिन और सब्जेक्ट कोड के बारे में जानने के लिए छात्र पूरी डिटेल्स यहां देखें। 

डेट

हाईस्कूल 10वीं 

सब्जेक्ट कोड

हायर सेकण्डरी 

सब्जेक्ट कोड

23/11/2026

मराठी 

204

हिन्दी 

301

25/11/2026

हिन्दी 

201

व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य) 

319

26/11/2026

विज्ञान

212

लेखांकन 

320

27/11/2026

अर्थशास्त्र 

214

गृह विज्ञान 

321

30/11/2026

अंग्रेजी 

202

रसायन शास्त्र 

313

01/12/2026

गृह विज्ञान 

216

अर्थशास्त्र 

318

02/12/2026

उर्दू 

206

भौतिक शास्त्र 

312

03/12/2026

संस्कृत

209

इतिहास

315

04/12/2026

गणित 

211

जीव विज्ञान 

314

07/12/2026

सामाजिक विज्ञान 

213

गणित 

311

08/12/2026

व्यवसाय अध्ययन 

215

भूगोल

316

09/12/2026

—

 

अंग्रेजी [

302

10/12/2026

—

 

राजनीति शास्त्र 

317

CGSOS 10th 12th Exam Date Sheet Nov 2026 - यहां क्लिक करें

CGSOS Exam Timing & Daily Schedule: एग्जाम समय और शिफ्ट डिटेल्स 

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के एग्जाम एक ही शिफ्ट में प्रात 08:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जा रही है। एग्जाम सेंटर पर दैनिक टाइम इस प्रकार है:

  • छात्रो द्वारा स्थान ग्रहण: सुबह 08:30 बजे तक।
  • उत्तरपुस्तिका डिटेल्स: प्रातः 08:35 बजे।
  • प्रश्न पत्र अध्ययन हेतु वितरण: प्रातः 08:40 बजे से।
  • लिखने के लिए टाइम: प्रातः 08:45 बजे से 11:45 बजे तक (कुल 3 घंटे)।

Practical Exam Guidelines: प्रायोगिक एग्जाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने प्रायोगिक (Practical) एग्जाम के आयोजन को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं:

  1. प्रायोगिक एग्जाम की लास्ट डेट: सभी एग्जाम केन्द्राध्यक्ष 10 दिसंबर 2026 तक अपनी सुविधानुसार प्रैक्टिकल एग्जाम जरूरी रूप से सम्पन्न कराएंगे।
  2. सूचना की प्रक्रिया: सैद्धांतिक एग्जाम के दौरान ही एग्जाम को प्रायोगिक एग्जाम की डेट और समय की जानकारी सेंटर द्वारा दी जाएगी।
  3. इंटरचेंज व्यवस्था: हायर सेकण्डरी की सैद्धांतिक एग्जाम के दिन हाईस्कूल की प्रायोगिक एग्जाम तथा हाईस्कूल की सैद्धांतिक एग्जाम के दिन हायर सेकण्डरी की प्रायोगिक एग्जाम आयोजित की जा सकती है।
  4. छात्रों के लिए सलाह: सभी छात्र अपने आबंटित एग्जाम केंद्र के लगातार संपर्क में रहें ताकि प्रैक्टिकल एग्जाम की सटीक डेट और टाइम से चूके नहीं।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 7, 2026, 16:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News