CSIR NET 2023 Result Date And Time: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट आज यानि 28 जून, 2023 को जारी किए जाने की संभावना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA), अपनी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 घोषित करेगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 परीक्षा 6 जून से 8 जून, 2023 तक आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर के 178 शहरों में फैले 426 परीक्षा केंद्रों पर 2,74,027 आवेदक परीक्षा में शामिल हुए थे।
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), लेक्चरशिप या दोनों चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए पेश की गई थी। CSIR NET स्कोरकार्ड देखने के लिए, आवेदकों को अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
CSIR NET Result 2023 हाइलाइट
संगठन | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) |
---|---|
परीक्षा का नाम | सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 |
वर्ग | रिजल्ट |
पोस्ट | जेआरएफ और सहायक प्रोफेसरशिप |
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा तिथि 2023 | 06 से 08 जून 2023 तक |
सीएसआईआर नेट रिदल्ट 2023 | 27 जून 2023 (अपेक्षित) |
आधिकारिक वेबसाइट | www.csirnet.nta.nic.in |
NTA CSIR UGC NET Result 2023 कैसे डाउनलोड करें?
- सीएसआईआर नेट की आधिकारिक वेबसाइट - csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज दिख रहे 'ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2023 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज करें।
- फिर सुरक्षा पिन कैप्चा डालें।
- और सबमिट पर क्लिक करें।
- अंत में, सीएसआईआर नेट परिणाम और स्कोरकार्ड चेक करें और प्रिंट लें।
csirnet.nta.nic.in सीएसआईआर नेट रिजल्ट 2023 लिंक
सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा जो सीएसआईआर नेट परीक्षा में उपस्थित हुए थे।एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके CSIR Net रिजल्ट देख सकते हैं।
CSIR Net Result 2023 | देखने के यहां क्लिक करें |
CSIR NET रिजल्ट 2023 के लिए क्वालीफाई मार्क्स
एनटीए सीएसआईआर यूजी नेट 2023 परीक्षा पास करने के लिए, सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 33 प्रतिशत और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
CSIR UGC NET रिजल्ट 2023 कट-ऑफ मार्क्स
सीएसआईआर नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप कटऑफ 2023
विषय | यूआर (%) | ईडब्ल्यूएस (%) | ओबीसी (%) | अनुसूचित जाति (%) | अनुसूचित जनजाति (%) | पीडब्ल्यूडी (%) |
रसायन विज्ञान | 50.75 | 44.25 | 43.5 | 33.5 | 27.5 | 25.25 |
भू - विज्ञान | 60.29 | 55.45 | 53.79 | 48.04 | 45.74 | 32.33 |
जीवन विज्ञान* | 98.81 | 96.55 | 96.11 | 90.96 | 84.22 | 61.8 |
गणितीय विज्ञान | 48.38 | 42.75 | 40.5 | 32.38 | 27.13 | 25 |
भौतिक विज्ञान | 50.25 | 42.94 | 41.56 | 32.31 | 28.13 | 25.63 |
सीएसआईआर नेट सीएसआईआर नेट लेक्चररशिप/सहायक प्रोफेसर कटऑफ 2023
विषय | यूआर (%) | ईडब्ल्यूएस (%) | ओबीसी (%) | अनुसूचित जाति (%) | अनुसूचित जनजाति (%) | पीडब्ल्यूडी (%) |
रसायन विज्ञान | 45.675 | 39.825 | 39.15 | 30.15 | 25 | 25 |
भू - विज्ञान | 54.261 | 49.905 | 48.411 | 43.236 | 41.166 | 29.097 |
जीवन विज्ञान* | 97.5 | 94.03 | 92.71 | 86.79 | 78.59 | 61.8 |
गणितीय विज्ञान | 43.542 | 38.475 | 36.45 | 29.142 | 25 | 25 |
भौतिक विज्ञान | 45.225 | 38.646 | 37.404 | 29.079 | 25.317 | 25 |
CSIR UGC NET रिजल्ट 2023 पर उल्लिखित जानकारी क्या हैं?
सीएसआईआर यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2023 डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार निम्नलिखित जानकारी को अवश्य चेक करें।
- उम्मीदवार का नाम
- माता - पिता का नाम
- रोल नंबर
- नेट चक्र
- परीक्षा तिथि
- विषय
- प्राप्त अंक
- पासिंग मार्क्स
- प्रतिशत
- योग्यता स्थिति
- रैंक
- सेक्शन वाइज मार्क्स
CSIR NET Certificate कैसे डाउनलोड करें?
दस्तावेज़ सत्यापन के बाद, सीएसआईआर यूजीसी नेट-परीक्षा 2023 पास करने वाले उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा ऑनलाइन मोड में ई-सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं:
- पहले csirnet.nta.nic.in जाएं।
- फिर E-certificate- JRF Award Letter लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल - रोल/आवेदन संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा सत्र और सुरक्षा कैप्चा कोड दर्ज करें।
- ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करें.
- अंत में, सीएसआईआर यूजीसी नेट प्रमाणपत्र का एक प्रिंट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation