CTET September 2026 Application Window: कल बंद होने वाला है सीटीईटी सितंबर एग्जाम रजिस्ट्रेशन पोर्टल, जल्द करें अप्लाई

Last Updated: Jun 9, 2026, 12:41 IST

CTET सितंबर सेशन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल यानी 10 जून 2026 को निर्धारित की गई है। छात्र इस एग्जाम का हिस्सा बनने के लिए आज ही फॉर्म को फिल कर दें। साथ ही, छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

CTET September 2026 Application Window: कल बंद होने वाला है सीटीईटी सितंबर एग्जाम रजिस्ट्रेशन पोर्टल, जल्द करें अप्लाई
CTET September 2026 Application Window: कल बंद होने वाला है सीटीईटी सितंबर एग्जाम रजिस्ट्रेशन पोर्टल, जल्द करें अप्लाई

ctet 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बेहद जरूरी खबर है। साथ ही, आपके लिए यह एक आखिरी मौका भी है। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CBSE) द्वारा आयोजित किए जाने वाले 22वें CTET एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंड़ो कल यानी 10 जून 2026 को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। साथ ही, इसके बाद विंड़ो को बंद कर दिया जाएगा। 

यदि छात्रों ने अभी तक अपना फॉर्म फिल नहीं किया है, तो आप बिना देरी करते हुए तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आज ही रजिस्ट्रेशन कर लें। साथ ही, रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 10 जून 2026 निर्धारित की गई है। आइए जानते हैं इस बार एग्जाम से जुड़े कुछ बड़े बदलाव, महत्वपूर्ण डेट्स, एग्जाम सिटी अलॉटमेंट का नया नियम और रजिस्ट्रेशन करने का आसान तरीका क्या है। 

CTET 2026: इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स  

छात्र CTET 2026 एग्जाम में शामिल होने से पहले यहां नीचे दी गई टेबल से जानें सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स के बारें में। इस टेबल में एग्जाम डेट से लेकर कुल एग्जाम शहर तक की सभी डिटेल्स शामिल है। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स 

एग्जाम का नाम

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2026 - September Session)

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट

11 मई 2026

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

10 जून 2026 (रात 11:59 PM)

एग्जाम डेट 

6 सितंबर 2026 

कुल एग्जाम शहर के नंबर 

देश भर के 132 शहरों में

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 

अक्टूबर 2026 के अंत तक

CTET SEPT 2026 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

किन डेट्स में कर सकेंगे फॉर्म में करेक्शन? 

छात्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म होने के बाद उनके लिए CBSE 15 जून से लेकर 18 जून तक करेक्शन विंडो ओपन करेगी। जिन भी छात्रों से फॉर्म फिल करने में यदि कोई गलती हो जाती है, तो वे इन्हीं डेट्स के माध्यम से अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। 

इस बार एग्जाम सिटी अलॉटमेंट में बड़ा बदलाव

"अक्सर छात्र इस उलझन में रहते हैं कि उन्हें मनपसंद एग्जाम शहर कैसे मिलेगा"

इस बार CBSE ने अपनी गाइडलाइन में साफ-साफ कहा है कि ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर छात्रों को एग्जाम सिटी यानी एग्जाम शहर चुनने का ऑप्शन नहीं दिया गया है। 

नया नियम: CBSE द्वारा सभी छात्रों को एग्जाम शहर रैंडम आधार पर अलॉट किए जाएंगे। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक बार शहर अलॉट होने के बाद एग्जाम सिटी बदलने के किसी भी रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए एडमिट कार्ड आने पर ही आपको अपने एग्जाम शहर की सही जानकारी मिलेगी।

इसके अलावा, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद देश भर के लाखों इन-सर्विस टीचरो (जो पहले से पढ़ा रहे हैं लेकिन TET पास नहीं हैं) के लिए यह एग्जाम पास करना जरूरी कर दिया गया है। इस वजह से इस साल छात्रों की संख्या में भारी कमी देखी गई है। साथ ही, ऐसा कहा भी जा रहा है, कि छात्रों की संख्या अधिक होती है, तो एग्जाम 5 सितंबर 2026 को भी आयोजित की जा सकता है।

CTET SEPT 2026 रजिस्ट्रेशन से जुड़ी नोटिफिकेशन - यहां देखें

CTET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

CTET 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन आखिरी समय में करने से वेबसाइट पर काफी हैवी ट्रैफिक देखने को मिलता है, इसलिए छात्र आज ही हमारे द्वारा दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके तुरंत फॉर्म को फिल कर सकते हैं। 

  • CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in या CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे ‘Apply Online for CTET Sept 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • 'New Registration' पर क्लिक करके अपनी बेसिक डिटेल्स फिल करें। साथ ही, अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट करें।
  • अब अपने क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और पूरा एप्लीकेशन फॉर्म ध्यान से फिल करें। 
  • अपनी हालिया स्कैन की हुई पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपनी कैटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस का भी भुगतान करें।
  • स्फीस सबमिट होने के बाद कंफॉर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 9, 2026, 12:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News