CUET UG 2026 की नई एग्जाम डेट जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक हुआ एक्टिव

Last Updated: May 28, 2026, 13:27 IST

NTA ने पोस्टपोन हुए CUET UG 2026 एग्जाम की रिवाइज्ड डेट और एडमिट कार्ड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यह एग्जाम अब 31 मई और 6 - 7 जून, 2026 को दोनों शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। साथ ही, 31 मई के एग्जाम का एडमिट कार्ड एप्लीकेशन नंबर की सहायता से डाउनलोड करें। यहां से ऑफिशियल नोटिस देखें। 

CUET UG 2026 की नई एग्जाम डेट जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक हुआ एक्टिव
CUET UG 2026 की नई एग्जाम डेट जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक हुआ एक्टिव

CUET UG 2026 Rescheduled Exam Dates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के पोस्टपोन हुए एग्जाम की रिवाइज्ड डेट्स जारी कर दी गई है। नई सूचना के अनुसार, जिन छात्रों की दोनों शिफ्टों के एग्जाम पोस्टपोन कर दिए गए थे, वे अब 31 मई से 6-7 जून, 2026 तक एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही, आने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड लिंक भी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है।

जो छात्र इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब ऑफिशियल पोर्टल cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम टलने की वजह और नया शेड्यूल

CUET एग्जाम पहले 28 मई 2026 को दोनों शिफ्टों में आयोजित होने वाला था, लेकिन ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के कारण इसे पोस्टपोन करना पड़ा था। अब NTA ने छात्रों के लिए नया टाइमटेबल भी जारी किया है। यहां से पूरी जानकारी जानने के लिए छात्र यहां नीचे टेबल को देखें।  

इवेंट 

नई डेट्स 

पहले फेज के एग्जाम 

31 मई 2026

दूसरे फेज के एग्जाम 

06 जून 2026

तीसरे फेज के एग्जाम 

07 जून 2026

CUET UG 2026 के रिवाइज्ड एग्जाम की डेट्स जारी - यहां देखें ऑफिशियल नोटिस 

CUET UG 2026 के एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

CUET UG 2026 के एग्जाम की डेट्स में बदलाव हुए है, लेकिन शिफ्ट के समय से संबंधित अन्य डिटेल्स चेंज नहीं हुई हैं। छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। यहां से जानें नया एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें। 

1. CUET UG की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिख रहे "CUET UG 2026 Admit Card" वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।

4. सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। 

6. इसे ध्यान से चेक करें, डाउनलोड करें और एग्जाम सेंटर पर ले जाने के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

यहां भी पढ़े: Lesson of the Day: “"इस तरह से सीखो जैसे तुम्हें हमेशा जीना है, और…..”

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 28, 2026, 13:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News