CUET UG 2026: तकनीकी खराबी से बिगड़ा शेड्यूल, NTA ने बदला दोपहर की शिफ्ट का समय; देखें नया शेड्यूल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेवा प्रदाता TCS द्वारा उत्पन्न गंभीर कनेक्टिविटी समस्याओं के कारण कुछ एग्जाम सेंटर पर 30 मई को होने वाले CUET UG 2026 के दोपहर के सेशन को शाम 4:00 बजे तक के लिए पोस्टपोन कर दिया है। यहां से ऑफिशियल ट्वीट देखें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) को लेकर एक बेहद जरूरी ऑफिशियल नोटिस जारी किया है। आज यानी 30 मई को देश के कुछ चुनिंदा एग्जाम सेंटर्स पर तकनीकी खराबी के कारण एग्जाम शुरू होने में देरी हो गई है। छात्रों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए NTA ने तुरंत दोपहर के सेशन के समय में बदलाव कर नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
CUET UG एग्जाम में देरी क्यों हुई?
NTA की ऑफिशियल तकनीकी पार्टनर कंपनी TCS ने जानकारी दी कि उनके स्तर पर अचानक कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, जिसकी वजह से कुछ सेंटर्स पर एग्जाम टाइम पर शुरू नहीं हो सकी। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस समस्या को तकनीकी टीम द्वारा तुरंत ठीक कर लिया गया है।
NTA का बड़ा आश्वासन: एजेंसी ने साफ किया है कि जिन छात्रों की एग्जाम में देरी हुई है, उन्हें पूरा अतिरिक्त समय दिया जाएगा ताकि किसी भी छात्र का नुकसान न हो और वे शांति से अपना पेपर पूरा कर सकें।
यहां देखें ऑफिशियल ट्वीट
#CUETUG2026 — Important Notice
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 30, 2026
M/s TCS has reported that a technical glitch at their end delayed the commencement of CUET (UG) 2026 at some centres on 30.05.2026. The issue has since been resolved, and the exam is being conducted with full compensatory time so that no candidate…
दोपहर के सेशन का नया टाइम टेबल
तकनीकी गड़बड़ी के कारण NTA ने दोपहर के सेशन के समय को आगे बढ़ा दिया गया है। छात्र और पेरेंट्स नीचे दी गई टेबल से जानें एग्जाम टाइमिंग का नया शेड्यूल:
| इवेंट | पुराना टाइम | नया और रिवाइज्ड टाइम |
| रिपोर्टिंग और एंट्री का टाइम | दोपहर 2:00 बजे से | दोपहर 2:30 बजे से |
| एग्जाम शुरू होने का टाइम | दोपहर 3:00 बजे से | शाम 4:00 बजे से |
| एग्जाम समाप्त होने का टाइम | शाम 5:30 बजे | शाम 6:30 बजे तक |
सुबह की शिफ्ट वाले छात्रों के लिए क्या है अपडेट?
NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि सुबह की शिफ्ट के जिन सेंटर्स पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एग्जाम देर से शुरू हुई थे, वहां छात्रों को पेपर हल करने के लिए पूरा निर्धारित टाइम दिया जा रहा है। सुबह की शिफ्ट के छात्र अपना पूरा पेपर खत्म करने के बाद ही एग्जाम सेंटर से बाहर आ सकेंगे।
NTA ने जताया खेद, जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स
इस अचानक हुई असुविधा के लिए NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर छात्रों और उनके माता-पिता से खेद जताया है। एजेंसी ने कहा है कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। साथ ही, एग्जाम चल रहा है।
यदि किसी छात्र या पेरेंट्स को एग्जाम सेंटर या समय को लेकर अब भी कोई परेशानी आ रही है, तो वे सीधे NTA के हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं:
- NTA हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
- ऑफिशियल ईमेल आईडी: cuet-ug@nta.ac.in
यहां भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: MP और UP के लाखों टीचर्स के लिए बड़ी राहत, TET पास करने की डेडलाइन बढ़ी 1 साल
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.