सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: MP और UP के लाखों टीचर्स के लिए बड़ी राहत, TET पास करने की डेडलाइन बढ़ी 1 साल
सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को इंपोर्टेंट मानते हुए MP और UP के करीब 3.36 लाख टीचर्स के लिए TET एग्जाम पास करना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, टीचर्स को बड़ी राहत देते हुए कोर्ट ने एग्जाम पास करने की डेडलाइन को 1 साल बढ़ाकर 31 अगस्त, 2028 कर दिया है। साथ ही, राज्यों को साल में दो बार एग्जाम कराने के निर्देश दिए हैं।
देश की सर्वोच्च अदालत ने मध्य प्रदेश (MP) और उत्तर प्रदेश (UP) समेत पूरे देश के लाखों कार्यरत टीचर्स को एक बहुत बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास करने की डेडलाइन को 1 साल के लिए आगे बढ़ा दिया है।
जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने साफ कर दिया है कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, इसलिए TET पास करना हर हाल में जरूरी है। हालांकि, टीचर्स के रोजगार और व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए कोर्ट ने उन्हें तैयारी के लिए थोड़ा और समय दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ किया है कि यह फैसला सिर्फ मध्यप्रदेश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देशभर के सभी टीचर्स पर लागू होता है, जिन भी राज्यों में अब तक पुराने टीचर्स को TET से छुट मिली हुई थी, उनके लिए भी अब आदेश जारी किया जाएगा।
कोर्ट ने राहत देते हुए एग्जाम पास करने का टाइम 2 साल से बढ़कर 3 साल कर दी गई है। अब टीचर्स को 31 अगस्त 2028 तक TET का एग्जाम पास करने का मौका दिया जाएगा।
"बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं": सुप्रीम कोर्ट की सख्त नियम
पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून (RTE Act) बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कोर्ट ने कड़े शब्दों में कहा:
"शिक्षकों की नौकरी की सुरक्षा बच्चों के शैक्षिक भविष्य की कीमत पर नहीं हो सकती। आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों का योग्य होना अनिवार्य है।"
कोर्ट ने साफ किया कि जिन टीचर्स की नौकरी 5 साल से अधिक बची है, उन्हें तय किए गए टाइम के भीतर TET एग्जाम पास करना होगी, जिन टीचर्स की रिटायरमेंट में 5 साल से कम का समय बचा है, उन्हें एग्जाम से छूट है, लेकिन यदि किसी का प्रमोशन चाहते हैं, तो उन्हें भी TET पास करना होगा।
MP और UP के टीचर्स पर कितना होगा असर?
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के करीब 3.36 लाख से अधिक टीचर्स के करियर पर सीधा असर पड़ने वाला है।
- मध्य प्रदेश (MP): राज्य के लगभग 1.5 लाख टीचर्स ऐसे हैं, जो बिना TET पास किए सेवा दे रहे हैं। अब उन्हें अपनी नौकरी बचाने के लिए इस बढ़ी हुई समय-सीमा का फायदा उठाना होगा।
- उत्तर प्रदेश (UP): यूपी के लगभग 1.86 लाख टीचर्स के लिए यह खबर एक 'लाइफलाइन' की तरह आई है। डेडलाइन बढ़ने से उन्हें एग्जाम की तैयारी करने का एक सुनहरा मौका मिल गया है।
महत्वपूर्ण डेट्स और नया शेड्यूल
टीचर्स की सहूलियत के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिवाइज्ड की गई समय-सीमा की पूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल में दी गई है।
| इवेंट | पुराना आदेश / डेडलाइन | नया आदेश / रिवाइज्ड डेडलाइन |
| मूल आदेश | 1 सितंबर, 2025 | रिवाइज्ड राहत आदेश (मई 2026) |
| TET पास करने की लास्ट डेट | 31 अगस्त, 2027 | 31 अगस्त, 2028 (1 साल का अतिरिक्त समय) |
| आगे समय बढ़ने की संभावना | -- | कोई अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा (अंतिम मौका) |
| राज्यों को निर्देश | -- | साल में 2 बार TET एग्जा आयोजित कराने के निर्देश |
टीचर्स के लिए आगे की राह: साल में दो बार होंगे एग्जाम
सुप्रीम कोर्ट ने टीचर्स को केवल राहत ही नहीं दी, बल्कि राज्य सरकारों को भी एक बड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सभी राज्य और संबंधित प्राधिकरण समय पर और नियमित रूप से TET एग्जाम का आयोजन करें।
न्यायालय ने सुझाव दिया कि साल में कम से कम दो बार (6-6 महीने के अंतराल पर) TET एग्जाम आयोजित किया जाएगा, ताकि फेल या बिना TET वाले टीचर्स को एग्जाम पास करने के पर्याप्त और उचित मौका मिल सकें।
टीचर्स के लिए आखिरी मौका, आखिरी चुनौती
टीचर्स के लिए यह आदेश एक तरफ जहां 1 साल की बड़ी राहत लेकर आया है, वहीं दूसरी तरफ यह आखिरी चेतावनी भी है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 अगस्त, 2028 के बाद समय-सीमा को किसी भी कीमत पर आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। जो टीचर्स इस अवधि में एग्जाम पास नहीं कर पाएंगे, उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
यहां भी पढ़े: Lesson of the Day: “अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले…..”
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.