CUET UG Slip 2026 (OUT): सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगा आपका एग्जाम, यहां से पाएं Direct Link

Last Updated: Apr 30, 2026, 13:05 IST

CUET UG City Intimation Slip 2026: NTA ने 11 से 31 मई 2026 तक आयोजित होने वाले CUET UG 2026 एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप कल 29 अप्रैल 2026 को ऑफिशियल  वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। छात्र यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक।

CUET UG City Intimation Slip 2026
CUET UG City Intimation Slip 2026

CUET UG 2026 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 के लिए 'एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' ऑफिशियल रूप से जारी कर दी है। यह स्लिप कल  cuet.nta.nic.in पोर्टल पर लाइव कर दी गई थी। 

जिन छात्रों ने देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्टर किया है, वे अब cuet.nta.nic.in पर जाकर अपने एग्जाम  शहर की डिटेल्स को चेक कर सकते हैं।

एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिपमें एग्जाम सेंटर वाले शहर की जानकारी दी गई होती है। इससे छात्रों को एग्जाम की डेट से काफी पहले अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलती है। हालांकि, इसमें एग्जाम सेंटर का सटीक पता या एग्जाम की डेट और टाइम जैसी जानकारी नहीं होती है, जो एडमिट कार्ड पर दी गई होती है।

CUET UG 2026 की महत्वपूर्ण जानकारी

इवेंट

महत्वपूर्ण जानकारी

एग्जाम का नाम

CUET UG 2026

आयोजक संस्था

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

सिटी स्लिप जारी होने की डेट

29 अप्रैल 2026 (कल)

लॉगिन क्रेडेंशियल

एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB)

ऑफिशियल वेबसाइट

cuet.nta.nic.in 

CUET UG 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

कैसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप? 

छात्र एग्जाम में शामिल होने के लिए अपनी एग्जाम सिटी स्लिप को चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "CUET UG 2026 Exam City Display" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि(DOB) डालें।

4. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड को फिल करें। 

5. 'Submit' बटन दबाते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: Delhi CM Shri School Result 2026: दिल्ली CM SHRI स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट आज होगा जारी, edudel.nic.in से करें स्कोर चेक

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 30, 2026, 13:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News