DDA Recruitment 2025: दिल्ली डीडीए के 1732 रिक्त पदों के लिए 5 नवंबर तक करें आवेदन, ये रहे सिंपल स्टेप

Last Updated: Oct 24, 2025, 13:48 IST

DDA Recruitment 2025: दिल्ली डीडीए भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1732 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 5 नवंबर से पहले ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

DDA Recruitment 2025
DDA Recruitment 2025

DDA Recruitment 2025: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की तरफ से 1732 रिक्त पदों को भरे जाने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर 5 नवंबर तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग - अलग है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल/ OBC/ EWS उम्मीदवारों को 2500 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक/महिला 1500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ये नॉन - रिफंडेबल शुल्क होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें। 

Delhi DDA Recruitment 2025: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ओर से ग्रुप A, B और C के कुल 1732 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसमें आवेदन करने के लिए एमटीएस, पटवारी, जूनियर इंजीनियर और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट जैसे 26 अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं।इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं:

दिल्ली डीडीए भर्ती 2025 

नोटिफिकेशन पीडीएफ 

Also, check in English: DDA Recruitment 2025 

DDA Recruitment 2025 Age Limit: महत्वपूर्ण विवरण

डीडीए में डीप्यूटी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट, स्टैनोग्राफर, पटवारी सहित विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए आवेदन 6 अक्टूबर से शुरू होंगे। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण भी देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) 

पद 

विभिन्न

कुल रिक्तियां

1732

आवेदन करने की तिथि

6 अक्टूबर, 2025 

आवेदन की अंतिम  तिथि

5 नवंबर, 2025

शैक्षणि योग्यता

ग्रेजुएट (पदों के अनुसार)

आवेदन शुल्क 

जनरल/ OBC/ EWS - 2500 रुपये 

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक/महिला - 1500 रुपये

आयु सीमा 

21 से 30 वर्ष (पदों के अनुसार) 

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)

नौकरी का स्थान

दिल्ली

ऑफिशियल वेबसाइट 

http://dda.gov.in/

DDA Recruitment 2025 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता क्या है?

डीडीए में निकाली गई भर्ती 2025 के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारक सहित उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नीचे टेबल में पोस्ट के साथ - साथ शैक्षणिक योग्यता का विवरण भी दिया गया है:

पोस्ट 

शैक्षणिक योग्यता 

डिप्यूटी डायरेक्टर 

प्रासंगिक क्षेत्र में डिग्री/पीजी या समकक्ष योग्यता

असिस्टेंट डायरेक्टर 

प्रासंगिक क्षेत्र में डिग्री/पीजी

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर

सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियर में बीई/बीटेक

लीगल असिस्टेंट 

कानून में डिग्री (LLB) या समकक्ष योग्यता

प्लानिंग असिस्टेंट

वास्तुकला में ग्रेजुएशन डिग्री या समकक्ष योग्यता

वास्तुकला सहायक

वास्तुकला में डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता

प्रोग्रामर

बी.टेक/एमसीए या समकक्ष योग्यता

जूनियर इंजीनियर 

प्रासंगिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री या समकक्ष योग्यता

नायब तहसीलदार

समकक्ष योग्यता के साथ ग्रेजुएशन डिग्री 

जूनियर ट्रांस्लेटर 

हिंदी/अंग्रेजी में मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता

असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर

सुरक्षा प्रशिक्षण के साथ ग्रेजुएशन डिग्री 

सर्वेक्षक 

सर्वेक्षण में डिप्लोमा/प्रमाणपत्र या समकक्ष योग्यता

स्टेनोग्राफर ग्रेड डी

स्टेनोग्राफर या समकक्ष योग्यता के साथ 12वीं पास 

पटवारी

ग्रेजुएट डिग्री या समकक्ष योग्यता

जूनियर सचिवालय सहायक

टाइपिंग के साथ 12वीं पास या समकक्ष योग्यता

माली

10वीं पास या समकक्ष योग्यता

मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)

10वीं पास या समकक्ष योग्यता

Check: 

DSSSB TGT Teacher Vacancy 2025

Delhi DDA Recruitment 2025: आयु सीमा कितनी होनी चाहिए?

नीचे टेबल में विभिन्न पदों के साथ - साथ अथॉरिटी द्वारा तय की गई आयु सीमा का विवरण दिया गया है:

पद का नाम 

आयु सीमा 

पटवारी

21-27 वर्ष

सर्वेयर, माली 

18-25 वर्ष

जूनियर इंजीनियर

18-27 वर्ष

नायब तहसीलदार

21-30 वर्ष

MTS और जेएसए 

18-27 वर्ष

उप निदेशक 

अधिकतम 40 वर्ष

स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी

18-30 वर्ष

असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर

18-27 वर्ष

असिस्टेंट डायरेक्टर 

अधिकतम 30/35 वर्ष

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर 

21-30 वर्ष

अन्य पदों के लिए आयु सीमा 

अधिकतम 30 वर्ष

DDA Recruitment 2025 in Hindi: चयन प्रक्रिया क्या है?

दिल्ली डीडीए 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी –

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

  • स्किल टेस्ट/ टाइपिंग/ स्टेनोग्राफर टेस्ट (लागू पदों के लिए)

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  • मेडिकल टेस्ट।

  • मेरिट सूची.

Delhi DDA Recruitment 2025: डीडीए भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

दिल्ली डीडीए भर्ती 2025 के तहत कुल 1732 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आज से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले दिल्ली डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.dda.gov.in पर जाएं।  

स्टेप 2 अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें। 

स्टेप 3 इसके बाद Delhi DDA Online Application Form 2025 पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्का का भुगतान करें। 

स्टेप 6 इसके बाद स्लिप का प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Also Check:

Bihar Police Constable Vacancy 2025

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 6, 2025, 14:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News