Bakrid 2026 Holiday: बकरीद पर एग्जाम से राहत: लॉ स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से आई बड़ी खबर

Last Updated: May 27, 2026, 13:25 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया है कि जो लॉ छात्र 28 मई को बकरीद का त्योहार मनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एग्जाम 4 जुलाई के बाद दोबारा आयोजित की जाएगी। यह फैसला लॉ फैकल्टी के छात्र सैफ रशीद सईद की याचिका पर आया है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टी के दिन एग्जाम रखने के फैसले को चुनौती दी गई थी।

Bakrid 2026 Holiday: बकरीद पर एग्जाम से राहत: लॉ स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से आई बड़ी खबर
Bakrid 2026 Holiday: बकरीद पर एग्जाम से राहत: लॉ स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से आई बड़ी खबर

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के लॉ फैकल्टी के छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। बकरीद (ईद-उल-जुहा) के त्योहार को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिल्ली हाईकोर्ट में छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब जो छात्र त्योहार मनाना चाहते हैं, वे एग्जाम को बाद में भी दे सकते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने मंगलवार यानी 26 मई को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि विधि संकाय के उन छात्रों के एग्जाम, जो 28 मई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) मना रहे हैं। वह अब 4 जुलाई के बाद दोबारा र्निर्धारित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के वकील ने न्यायमूर्ति जसमीत सिंह के समक्ष एक छात्र की याचिका के संबंध में यह दलील दी है, जिसमें विश्वविद्यालय के 28 मई को एग्जाम आयोजित करने के निर्णय को चुनौती दी गई थी, जिस डेट को सेंटर ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए छुट्टी घोषित की है।

इसके खिलाफ लॉ फैकल्टी के एक छात्र (सैफ रशीद सईद) ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि त्योहार के दिन एग्जाम होने से मुस्लिम छात्रों को अपने धार्मिक अधिकारों और करियर में से किसी एक को चुनना पड़ रहा है, जो कि पूरी तरह से अनुचित है।

दिल्ली हाईकोर्ट में DU का बड़ा फैसला

जस्टिस जसमीत सिंह की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई। विश्वविद्यालय की तरफ से वकील मोहिंदर रूपल ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि जो छात्र बकरीद मनाना चाहते हैं, उन्हें एग्जाम छोड़ने की अनुमति होगी और उनके लिए स्पेशल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।

इंपोर्टेंट डेट और जानकारियां 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के एग्जाम को लेकर कोर्ट द्वारा नया बयान आया है। 28 मई को होने वाला एग्जाम अब 4 जुलाई के बाद जारी किया जाएगा।

इवेंट 

डिटेल्स 

मूल एग्जाम की डेट

28 मई

त्योहार का अवसर

ईद-उल-जुहा (बकरीद)

रिवाइज्ड एग्जाम की डेट

4 जुलाई के बाद

किसे सूचित करना है?

डीयू लॉ फैकल्टी के डीन (Dean) को

सूचित करने का मोड

ईमेल (Email) द्वारा

सूचना का टाइम 

बुधवार (27 मई) तक

अदालत ने अपने आदेश में दलीलों पर गौर करते हुए कहा, "दिल्ली विश्वविद्यालय के वकील ने निवेदन किया है कि अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित छात्र और/या वे छात्र जो 28 मई को ईद-उल-जुहा के उत्सव में भाग लेना चाहते हैं, वे कल (बुधवार) तक विधि संकाय के डीन को सूचित कर दें और 28 मई को होने वाली परीक्षा 4 जुलाई के बाद आयोजित की जाएगी।"

छात्रों को अब क्या करना होगा?

अगर आप भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ के छात्र हैं। साथ ही, त्योहार की वजह से 28 मई की एग्जाम में शामिल नहीं होना चाहते, तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी:

  • ईमेल भेजें: छात्रों को तुरंत लॉ फैकल्टी के डीन को ईमेल के जरिए सूचित करना होगा कि वे त्योहार के कारण एग्जाम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
  • समय पर जानकारी: यह ईमेल बुधवार (27 मई) तक भेज देना जरूरी है।
  • नई डेट की घोषणा: हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि जो छात्र ईमेल भेजेंगे, उन्हें परीक्षा की नई तारीख से कम से कम एक सप्ताह पहले ईमेल के जरिए ही सूचित कर दिया जाएगा।

अदालत का एक सराहनीय कदम

हाईकोर्ट के इस फैसले और दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस लचीले रुख से छात्रों ने राहत की सांस ली है। इस फैसले से अब छात्र बिना किसी मानसिक तनाव या करियर की चिंता के अपने परिवार के साथ शांति और खुशी से बकरीद का त्योहार मना सकेंगे। शैक्षणिक कैलेंडर को प्रभावित किए बिना छात्रों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने वाला यह एक बेहतरीन कदम है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 27, 2026, 13:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News