DRDA Dumka Recruitment 2023: डीआरडीए में ग्राम रोजगार सेवक सहित अन्य 102 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 23,140 रुपये प्रति माह वेतन

Sep 18, 2023, 09:53 IST

DRDA Dumka Recruitment 2023: डीआरडीए दुमका भर्ती 2023 अधिसूचना इसकी आधिकारिक वेबसाइट dumka.nic.in पर पर जारी कर दी गई है। इस भर्ती अधिसचना के तहत कुल 102 पदों को भरा जाएगा। जिनमें ग्राम रोजगार सेवक और अन्य विभिन्न पद शामिल है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 27 सितंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

डीआरडीए दुमका नोटिफिकेशन 2023 PDF और आवेदन पत्र यहां से प्राप्त करें
डीआरडीए दुमका नोटिफिकेशन 2023 PDF और आवेदन पत्र यहां से प्राप्त करें

DRDA Recruitment 2023: जिला ग्रामीण विकास एजेंसी, दुमका (झारखंड) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट dumka.nic.in पर डीआरडीए दुमका भर्ती 2023 अधिसूचना की घोषणा की है। उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है, वे आधिकारिक साइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2023 है। इस भर्ती के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवक, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, खाता सहायक और कंप्यूटर सहायक के 102 पद भरे जाएंगे। आप डीआरडीए दुमका भर्ती 2023 अधिसूचना के बारे में सभी जानकारी नीचे दी गई है।

डीआरडीए दुमका नोटिफिकेशन 2023 PDF

डीआरडीए दुमका अधिसूचना 2023 पीडीएफ में ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक सहित अन्य 102 रिक्तियों की घोषणा की गई है। आप डीआरडीए भर्ती अधिसूचना पीडीएफ इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लिंक पर क्लिक करें 

डीआरडीए भर्ती अधिसूचना 2023

DRDA Dumka Recruitment 2023: डीआरडीए भर्ती हाइलाइट

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में डीआरडीए भर्ती 2023 अधिसूचना के बारे में हाइलाइट देख सकते हैं।

डीआरडीए दुमका भर्ती 2023

भर्ती संगठन

जिला ग्रामीण विकास एजेंसी

पोस्ट नाम

ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, खाता सहायक, कंप्यूटर सहायक और ग्राम रोजगार सेवक

रिक्ति

102

आवेदन की अंतिम तिथि

27 सितंबर 2023

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा

नौकरी करने का स्थान

दुमका (झारखंड)

डीआरडीए आधिकारिक वेबसाइट

https://dumka.nic.in/

डीआरडीए दुमका एप्लीकेशन फॉर्म 2023

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर करके आप डीआरडीए दुमका आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डीआरडीए दुमका आवेदन पत्र 2023 डाउनलोड लिंक यहां देखें:

यहां से डाउनलोड करें 

डीआरडीए भर्ती आवेदन फॉर्म 2023

DRDA Dumka Vacancy 2023: डीआडीए भर्ती डिटेल

जिला ग्रामीण विकास एजेंसी ने कुल योग्य 102 उम्मीदवारों के लिए डीआरडीए दुमका भर्ती 2023 अधिसूचना अपलोड की है। डीआरडीए दुमका रिक्ति 2023 के बारे में सभी जानकारी नीते दी गई तालिका में देख में देख सकते हैं।

डीआरडीए दुमका रिक्ति 2023 विवरण

पदों का नाम

रिक्त पदों की संख्या

ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी

2

तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष)

5

तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष)

13

लेखा सहायक

6

कंप्यूटर सहायक

7

ग्राम रोजगार सेवक

69

कुल पद

102

डीआरडीए भर्ती 2023: पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता: आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट की डिग्री/सिविल इंजीनियरिंग में BE या बीटेक/सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/बीएससी/बी.कॉम होना चाहिए। 

आयु-सीमा: डीआरडीए भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी  की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।

डीआरडीए दुमका वेतन 2023

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 11000 रुपये से लेकर 23,140 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

डीआरडीए दुमका चयन प्रक्रिया 2023

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

डीआरडीए दुमका भर्ती 2023 आवेदन कैसे जमा करें?

(i) आवेदन पत्र 27-09-2023 को शाम 5.00 बजे तक केवल उप विकास आयुक्त, दुमका, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दुमका के कार्यालय में पंजीकृत डाक द्वारा प्राप्त किया जाएगा। अन्य माध्यम से प्रस्तुत आवेदन तथा निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन के लिए कृपया लिफाफे पर आवेदित पद का नाम अवश्य लिखें।

(ii) आवेदक एक से अधिक पदों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र जमा करना होगा।

(iii) नियुक्ति से संबंधित सूचना समय-समय पर दैनिक समाचार पत्रों एवं जिला वेबसाइट Dumka.nic.in के माध्यम से दी जायेगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News