DSSSB MTS Recruitment 2026: 714 पदों के लिए 15 जनवरी आवेदन की अंतिम तिथि, ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर करें आवेदन

Last Updated: Jan 14, 2026, 12:43 IST

DSSSB MTS Recruitment 2026: डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है। 

DSSSB MTS Recruitment 2026
DSSSB MTS Recruitment 2026

DSSSB MTS Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से दिल्ली सरकार, स्वायत्त, स्थानीय निकायों के विभिन्न पदों के लिए आवेदन समाप्त होने जा रहे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत एमटीएस के कुल 714 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 दिसंबर, 2025 को शुरू की गई थी। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2026 तक आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक और सिंपल स्टेप उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। 

DSSSB MTS Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत डीएसएसएसबी मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच आवश्य करनी चाहिए:

भर्ती बोर्ड का नाम 

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)

पोस्ट नाम

मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)

रिक्ति

714

रजिस्ट्रेशन तिथि

17 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026

शैक्षणिक योग्यता

मैट्रिक परीक्षा

आयु सीमा (दिनांक 15/01/2026 तक)

18 से 27 वर्ष

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन

वेतन

18000 रुपये – 56900 रुपये/- (वेतन स्तर 1)

नौकरी का स्थान

दिल्ली

ऑफिशियल वेबसाइट

dsssb.delhi.gov.in

Haryana Police Constable Recruitment 2026

DSSSB MTS Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

डीएसएसएसबी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

11 दिसंबर, 2025

ऑनलाइन आवेदन की तिथि 

17 दिसंबर, 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 

15 जनवरी, 2026 (रात 11:59 बजे) तक

DSSSB MTS Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन लिंक 

पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डीएसएसएसबी एमटीएस वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन 15 जनवरी, 2026 तक पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां आवेदन का डायरेक्ट लिंक दिया गया है:

DSSSB MTS Recruitment 2026 Online link 

यहां क्लिक करें

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

  • डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं ।

  • होमपेज पर 'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें।

  • सही-सही जानकारी भरें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए अपना ईमेल आईडी और फोन नंबर प्रदान करें।

  • अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।

  • आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करें।

  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • डीएसएसएसबी एमटीएस फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 12, 2026, 18:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News