Delhi DSSSB TGT PGT Online Form 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने 04 अगस्त 2023 को डीएसएसएसबी अधिसूचना 2023 जारी की थी। ये अधिसूचना कुल 1841 पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई थीI उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 अगस्त से शुरू हो गई हैI कुल पदों में से टीजीटी के लिए 587, पीजीटी के लिए 47 और गैर-शिक्षण के 1025 पद हैं। इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2023 है।
Delhi DSSSB TGT PGT Online Form 2023 ओवरव्यू :
डीएसएसएसबी ने दिल्ली सरकार के तहत विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन संख्या 02/23 के तहत डीएसएसएसबी पीजीटी/टीजीटी संक्षिप्त अधिसूचना 2023 जारी की। डीएसएसएसबी अधिसूचना पीडीएफ 2023 नीचे दी गई है जहां उम्मीदवार डीएसएसएसबी रिक्ति और पात्रता मानदंड पढ़ सकते हैं। उम्मीदवार 17 अगस्त से 15 सितंबर, 2023 तक डीएसएसएसबी विज्ञापन संख्या 02/23 में उल्लिखित विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
आर्गेनाइजेशन का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) |
रिक्ति का नाम | टीजीटी, पीजीटी और अन्य पद |
पदों की संख्या | 1841 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 17 अगस्त 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 सितंबर 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.dsssb.delhi.gov.in |
Delhi DSSSB TGT PGT Recruitment 2023
Delhi DSSSB TGT PGT Online Form 2023 पदों का विवरण:
नाम | संख्या |
PGT | 47 |
TGT कंप्यूटर साइंस | 6 |
TGT स्पेशल | 581 |
संगीत टीचर | 182 |
नॉन टीचिंग | 1025 |
कुल पद | 1841 |
Delhi DSSSB TGT PGT Online Form 2023 योग्यता :
पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में विभिन्न पदों से जुड़ी विस्तृत शैक्षिक योग्यता चेक कर सकते हैं -
नाम | योग्यता |
PGT | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री। प्रशिक्षण/शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा। |
TGT | संबंधित विषय में न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री। बीएड डिग्री और आवेदक के पास सीटीईटी परीक्षा (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण होना चाहिए। |
अन्य पद | अन्य पदों से जुड़ी योग्यता जाननें के लिए अधिसूचना देखें |
Delhi DSSSB TGT PGT Online Form 2023 आवेदन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना चाहिए। निर्देश समझने में आसान और पालन करने में सरल हैं।
- उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उन्हें आवेदन पत्र भरने वाले अनुभाग के नीचे उम्मीदवारों के पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।
- उन्हें डीएसएसएसबी के लिए सभी आवेदन लिंक के साथ एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- इसके बाद, उन्हें उस विषय का चयन करना होगा जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं और उल्लेखित विषय के बगल में पंजीकरण बटन पर क्लिक करें।
- डीएसएसएसबी एप्लीकेशन फॉर्म 2023 उम्मीदवारों की स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उन्हें आवश्यक जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी, श्रेणी और मोबाइल नंबर भरना होगा और ओटीपी जनरेट करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- उम्मीदवारों को ओटीपी नंबर दर्ज करना होगा और सत्यापित करना होगा।
- इसके बाद, उन्हें अपना लॉगिन पासवर्ड बनाना होगा।
- एक बार पासवर्ड जनरेट हो जाने पर वे अपने खाते में लॉग इन कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को अपना पता, व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक विवरण आदि दर्ज करना होगा।
- उसके बाद, उन्हें आवश्यक दस्तावेज जैसे शिक्षा प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि जेपीजी या पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करने होंगे
उन्हें अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation