DU Assistant Professor Bharti 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए एक बड़ी भर्ती अभियान की घोषणा की है। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अभियान चल रहा है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि जल्द ही आने वाली है। इसलिए, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता रखते हैं, उन्हें अंतिम तिथि से पहले आवेदन पत्र भरकर जमा कर देना चाहिए।
DU Assistant Professor Notification 2024: डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अधिसूचना हाइलाइट
दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न कॉलेजों के लिए सहायक प्रोफेसर पदों के लिए 2024 की अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, वे नीचे दी गई तालिका में अधिक विवरण देख सकते हैं।
भर्ती संगठन का नाम | दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) |
पद का नाम | असिस्टेंट प्रोफेसर |
नौकरी का स्थान | हिंदू कॉलेज, पीजीडीएवी कॉलेज, शहीद भगत सिंह कॉलेज, आरएलएम कॉलेज |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | du.ac.in |
Delhi University Faculty Application form Link |
Delhi University Application Last Date 2024: महत्वपूर्ण तिथियां और वैकेंसी डिटेल
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय सहायक प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथियां यहां देखें:
कॉलेज का नाम | आवेदन करने की अंतिम तिथि | रिक्त पदों की संख्या |
शहीद भगत सिंह कॉलेज | 16 अगस्त 2024 | 7 |
हिंदू कॉलेज | 24 अगस्त 2024 | 12 |
पीजीडीएवी कॉलेज | 26 अगस्त 2024 | 8 |
DU Assistant Professor Eligibility Criteria 2024: कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवारों को डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पात्रता मानदंड को ध्यान से पढ़ना चाहिए। फिर ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को UGC या CSIR द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) पास होना चाहिए या संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री होनी चाहिए।
DU Assistant Professor के लिए सैलरी कितनी मिलेगी?
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के अनुसार 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation