ईस्ट कोस्ट रेलवे में निकली नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट एवं अन्य पदों की भर्ती, सैलरी 44900 रूपये तक
ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) ने नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट और अन्य के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है.
ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2022: ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) ने नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट और अन्य के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन की स्कैन की हुई प्रति के साथ अपने प्रमाणपत्रों/कार्य अनुभव प्रमाणपत्रों (यदि कोई हो)/प्रशंसापत्रों की स्कैन प्रतियों के साथ ईमेल आईडी cms_sdp@sbp.railnet.gov.in पर भेज सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2022
ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2022 रिक्ति विवरण:
नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट - 4 पद
फार्मासिस्ट - 2 पद
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट - 4 पद
हाउस कीपिंग असिस्टेंट - 4 पद
ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2022 पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट - भारतीय नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल ऑफ नर्सिंग या अन्य संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में 3 साल का कोर्स करने के बाद पंजीकृत नर्स और मिडवाइफ के रूप में सर्टिफिकेट या बीएससी (नर्सिंग).
हाउस कीपिंग असिस्टेंट, हॉस्पिटल अटेंडेंट - मैट्रिकुलेशन या एसएससी या इसके समकक्ष.
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2022 आयु सीमा:
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट - 20 से 40 वर्ष
फार्मासिस्ट - 20 से 35 वर्ष
हॉस्पिटल अटेंडेंट, हाउस कीपिंग असिस्टेंट - 18 से 33 वर्ष
ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2022 वेतन:
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट - रु. 44900/- + अन्य स्वीकार्य भत्ते.
फार्मासिस्ट - रु. 29200/- + अन्य स्वीकार्य भत्ते.
हॉस्पिटल अटेंडेंट, हाउस कीपिंग असिस्टेंट- रु. 18000/- + अन्य स्वीकार्य भत्ते.
Download East Coast Railway Recruitment 2022 Notification PDF Here
ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार ईमेल आईडी cms_sdp@sbp.railnet.gov.in पर अपने प्रमाणपत्रों/कार्य अनुभव प्रमाणपत्रों (यदि कोई हो)/प्रशंसापत्रों की स्कैन प्रतियों के साथ अपने आवेदन की स्कैन की हुई प्रति जमा कर सकते हैं.