SARECIL Recruitment 2023: भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी अधिकारी के 100 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उन्हें 10 और 11 अगस्त 2023 को निर्धारित समय पर वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।
ईसिल भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन सफल दस्तावेज़ सत्यापन और व्यक्तिगत साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार ईसिल भर्ती 2023 भर्ती अधिसूचना, पात्रता मानदंड समेत अन्य जानकारी यहां देख सकते हैं।
ईसिल भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख: 10 और 11 अगस्त, 2023 (रजिस्ट्रेशन का समय 09.00 AM - 11.30 AM दोनों दिन)
स्थान: कॉर्पोरेट लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर, नालंदा कॉम्प्लेक्स, टीआईएफआर रोड, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, ईसीआईएल पोस्ट, हैदराबाद - 500062
ईसिल भर्ती 2023: हाइलाइट
ईसिल भर्ती 2023 अधिसूचना के बारे में सभी जानकारी यहां देखें:
संगठन का नाम | इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) |
पदों का नाम | तकनीकी अधिकारी |
पदों की संख्या | 100 |
वॉक-इन तिथि | 10/11 अगस्त, 2023 |
नौकरी का प्रकार | सरकारी नौकरी |
विज्ञापन संख्या | 12/2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.esil.co.in/ |
ईसीआईएल भर्ती 2023 वैकेंसी डिटेल
ईसिल भर्ती 2023 अधिसूचना में कुल 100 तकनीकी अधिकारी पदों की घोषणा की गई है।
ECIL भर्ती 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता
आवेदकों के पास सीएसई, आईटी, ईसीई, ईईई, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल,इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी (कुल मिलाकर न्यूनतम 60% के साथ) BE या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
ECIL भर्ती 2023 वेतन
- प्रथम वर्ष के लिए 25,000/ रुपये प्रति माह
- दूसरे वर्ष के लिए 28,000/रुपये प्रति माह
- तीसरे और चौथे वर्ष के लिए 31,000/रुपये प्रति माह
ECIL Recruitment 2023 Apply कैसे करें?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.esil.co.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके बाद आवेदन फॉर्म को भरें और बायोडाटा के साथ,आवश्यक दस्तावेजों को स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के साथ संलग्न करें। अधिसूचना में उल्लिखित सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के एक सेट के साथ 10/11 अगस्त, 2023 को सुबह 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation