EMRS Result 2026 Link [OUT]: टीचिंग और नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Last Updated: Feb 2, 2026, 09:27 IST

EMRS Teaching/ Non Teaching Result 2026 OUT: ईएमआरएस रिजल्ट 2026 को 31 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। यह परिणाम TGT, PGT, प्रिंसिपल, हॉस्टल वार्डन, JSA, लैब अटेंडेंट और अकाउंटेंट पदों के लिए घोषित किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स से जुड़ी सभी जानकारी नीचे दिए गए लेख में देख सकते हैं।

EMRS Result 2026 Link OUT
EMRS Result 2026 Link OUT

EMRS Result 2026 OUT: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) के अंतर्गत नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने EMRS टीचिंग और नॉन-टीचिंग रिजल्ट 2026 को 31 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE-2025) टियर-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपना क्वालिफाइंग स्टेटस, प्राप्त अंक और स्कोरकार्ड NESTS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

EMRS टियर-1 परीक्षा का आयोजन 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यह भर्ती प्रक्रिया हॉस्टल वार्डन, TGT, PGT, प्रिंसिपल, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), लैब अटेंडेंट और अकाउंटेंट समेत कई टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग पदों के लिए आयोजित की गई थी। रिजल्ट के साथ सभी पदों के लिए कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं, जिससे उम्मीदवार यह जान सकें कि वे आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र हैं या नहीं।

EMRS Result 2026 Direct Link-Active

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) के तहत नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने EMRS रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अब nests.tribal.gov.in से या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट, मार्क्स और स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। EMRS टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए जारी इस रिजल्ट के साथ कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें:- EMRS Result 2026 Download Link

EMRS रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना EMRS रिजल्ट 2026 देख सकते हैं।

  • सबसे पहले EMRS/NESTS की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “EMRS Results” या भर्ती से जुड़ा रिजल्ट सेक्शन खोजें।

  • EMRS टियर 1 रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और PDF डाउनलोड कर लें।

  • भविष्य के लिए रिजल्ट की एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

  • रिजल्ट पेज पर उपलब्ध कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट और अगले चरणों की जानकारी भी जरूर चेक करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 2, 2026, 09:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News