Delhi EWS/DG Admission 2026: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की लॉटरी आज, जानें कब और कैसे देखें रिजल्ट

Last Updated: Apr 6, 2026, 13:32 IST

शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक साल 2026-2028 के लिए EWS, DG और सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरियों में एडमिशन के लिए पहला कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ सोमवार, 6 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया गया। चयनित छात्रों को SMS प्राप्त होगा और 9 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2026 के बीच सीटों के लिए दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

Delhi EWS DG and CWSN Admissions Result OUT
Delhi EWS DG and CWSN Admissions Result OUT

दिल्ली के निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूह (DG) और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए एडमिशन की प्रक्रिया अब सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गई है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 2026-27 शैक्षणिक सेशन के लिए EWS, DG और सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरी के तहत एडमिशन के लिए पहला कम्प्यूटरीकृत लॉटरी-ड्रॉ आ सोमवार 6 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे आयोजित किया गया। 

शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने कहा कि ड्रॉ में चुने गए छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर SMS के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया की डिटेल्स के साथ सूचित किया जाएगा। साथ ही, कार्यक्रम के अनुसार, छात्रों के दस्तावेजों की जांच क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा 9 से 22 अप्रैल के बीच की जाएगी, जबकि आवंटित स्कूलों में प्रवेश 9 अप्रैल से 20 मई तक होंगे।

Delhi EWS, DG and CWSN Result 2026: रिजल्ट की जांच करने के लिए ये दो ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल करें। 

  1. ewsadmissions.delhi.gov.in 
  2. edudel.nic.in 

एडमिशन शेड्यूल और महत्वपूर्ण डेट्स 

पेरेंट्स के लिए यह जानना जरूरी है कि ड्रा के बाद की प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ेगी। नीचे दी गई टेबल में प्रमुख तारीखें दी गई हैं:

इवेंट  डेट्स और टाइम 
पहला कंप्यूटरीकृत ड्रा 6 अप्रैल 2026, सुबह 10:00 बजे
दस्तावेजों की जांच 9 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026
स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया 9 अप्रैल से 20 मई 2026
त्रुटि सुधार के लिए समय  2 मई 2026 तक
अपील करने का समय (DAMC के पास) 7 मई से 12 मई 2026

Delhi EWS/DG Admission 2026 के लिए रिजल्ट कैसे चेक करें? 

जैसे ही लॉटरी-ड्रॉ संपन्न होगा, तब चुने गए छात्रों की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in या ewsadmissions.delhi.gov.in पर लॉग इन करें।

2. होमपेज पर "EWS/DG/CWSN Result 2026-27" वाले लिंक को खोजें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि फिल करें।

4. शिक्षा निदेशालय चयनित छात्रों को उनके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भी सूचना भेजेगा।

यहां भी पढ़े: RTE Maharashtra Admission 2026 Result OUT: आरटीई लॉटरी का रिजल्ट जारी, student.maharashtra.gov.in से ऐसे करें चेक

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 6, 2026, 13:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News