RTE Maharashtra Admission 2026 Result OUT: आरटीई लॉटरी का रिजल्ट जारी, student.maharashtra.gov.in से ऐसे करें चेक

Last Updated: Apr 6, 2026, 12:51 IST

महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज यानी 6 अप्रैल को निजी स्कूलों में आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों के लिए RTE अधिनियम एडमिशन लॉटरी रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। शिक्षा निदेशक शरद गोसावी ने लाइव प्रसारण और यूट्यूब लिंक के माध्यम से कंप्यूटरीकृत-ड्रॉ की घोषणा की।

RTE Maharashtra Admission 2026 Result OUT
RTE Maharashtra Admission 2026 Result OUT

RTE Maharashtra Admission 2026 Result OUT: स्कूली शिक्षा और खेल विभाग, महाराष्ट्र ने RTE के तहत शैक्षणिक साल 2026-27 के लिए पहली लॉटरी का रिजल्ट आज, 6 अप्रैल 2026 को ऑफिशियल रूप से घोषित कर दिया है। इस लॉटरी के जरिए राज्य के हजारों निजी स्कूलों की 25% आरक्षित सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को मुफ्त एडमिशन मिलेगा। चुनें गए छात्र आगे की एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

इस वर्ष आरक्षित सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक है, 8,701 स्कूलों में 1,14,826 सीटों के लिए 2,89,498 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं, जो उपलब्ध सीटों की संख्या से लगभग दोगुने हैं। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने वाले जिले पुणे (54,684), नागपुर (25,397), ठाणे (25,021) और नासिक (17,542) हैं।

RTE एडमिशन प्रक्रिया 9 जनवरी को शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम डेट 31 मार्च, 2026 थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने छात्र के निवास स्थान से 1 किलोमीटर के दायरे में स्कूल चुनने की शर्त को रद्द कर दिया, जिससे अधिक भागीदारी संभव हो सकी।

RTE महाराष्ट्र लॉटरी 2026: मुख्य डिटेलस् 

इस साल लॉटरी की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी रखा गया है। पुणे के विद्या निर्भया में आयोजित इस कंप्यूटरीकृत-ड्रॉ में लाखों छात्रों ने लिए भाग।

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी
पोर्टल का नाम RTE महाराष्ट्र एडमिशन पोर्टल
लॉटरी की डेट 6 अप्रैल 2026
ऑफिशियल वेबसाइट student.maharashtra.gov.in
चयन का आधार ऑनलाइन कंप्यूटरीकृत लॉटरी (Draw)
कुल रजिस्टर्ड  लगभग 2,89,609 छात्र

डायरेक्ट लिंक: महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन 2026 लॉटरी रिजल्ट 

RTE महाराष्ट्र लॉटरी 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें?

RTE महाराष्ट्र लॉटरी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पेरेंट्स नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके सेलेक्शन लिस्ट में अपने बच्चे का नाम देख सकते हैं:

  1. ऑफिशियल पोर्टल student.maharashtra.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'RTE 25% Admission' टैब पर क्लिक करें।
  3. "Lottery Selection List" या "Selected Search" लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपने जिले का चयन करें और बच्चे का एप्लिकेशन नंबर फिल करें।
  5. 'Submit' बटन दबाते ही आपके बच्चे का चयन स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

शिक्षा निदेशक शरद गोसावी ने पुष्टि की कि ड्रॉ का सीधा प्रसारण और उसका यूट्यूब लिंक जनता के लिए उपलब्ध है। इसके बाद, स्कूलवार लाभार्थियों की सूची घोषित की गई। पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे चुनी गई लिस्ट और एडमिशन प्रक्रिया के अगले स्टेप्स के बारे में जानकारी के लिए ऑफिशियल RTE पोर्टल देखते रहें।

यहां भी पढ़े: PSEB 5th, 8th Result 2026: पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जानें कब आएगा, यहां से pseb.ac.in करें चेक

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 6, 2026, 12:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News