LKG और UKG की फुल फॉर्म क्या होती है? यहां जानें सही जवाब

Last Updated: Mar 3, 2026, 14:50 IST

जब छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं, तो उन्हें पहले LKG और फिर UKG कक्षा में पढ़ाया जाता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि LKG और UKG की फुल फॉर्म क्या होती है? आखिर इसे कहते क्या हैं? आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

LKG and UKG Full Form
LKG and UKG Full Form

जब भी माता-पिता अपने बच्चे का स्कूल में दाखिला कराते हैं, तो वह LKG और UKG से शुरुआत करते हैं, ताकि उनका बच्चा कक्षा में बैठना सीख जाए। वह स्कूल का माहौल देखें और खुद से ही कुछ अपने मन की एक्टिविटी कर सकें। इससे कहीं न कहीं बच्चे की क्रिएटिविटी का जन्म होता है। 

LKG और UKG में एडमिशन कब कराया जाता है? 

अगर हम बात करें कि आखिर किस उम्र में बच्चे का दाखिला LKG और UKG में कराया जाता है, तो कहा जा सकता है कि जब बच्चा 3 से 4 साल की उम्र का होता है, तब उसका दाखिला LKG और UKG क्लास में कराया जाता है। इस दौरान बच्चा चलना सीख जाता है और वह आराम से बातें भी करने लगता है। 

LKG और UKG में बच्चा सीखता है सामाजिक व्यवहार 

जब बच्चे का एडमिशन LKG और UKG क्लास में कराया जाता है, तो यह वो समय होता है, जब बच्चों को खेल-खेल में पढ़ना, लिखना और सामाजिक व्यवहार सिखाया जाता है, ताकि वह आगे की पढ़ाई के लिए खुद को तैयार कर सकें। इसके चलते उसका शारीरिक और मानसिक विकास हो सकें। 

LKG और UKG की फुल फॉर्म 

अब हम आपको LKG और UKG की फुल फॉर्म के बारे में बताएंगे। LKG की फुल फॉर्म है Lower Kindergarten और UKG की फुल फॉर्म है Upper Kindergarten. LKG में तीन से चार साल के बच्चे पढ़ते हैं। वहीं UKG में 4 से 5 साल के बच्चे पढ़ते हैं। इसके बाद बच्चा पहली क्लास और फिर दूसरी क्लास में पहुंचता है क्योंकि बच्चे का बेस बन जाता है।  

जर्मनी से आया Kindergarten शब्द 

आपके दिमाग में यह सवाल जरूर घूम रहा होगा कि आखिर यह Kindergarten शब्द आया कहां से? तो आपको बता दें कि Kindergarten शब्द जर्मनी से आया है। इसका हिंदी में अर्थ है बच्चों का बागीचा। साल 1840 में जर्मनी में फ्रेडरिक फ्रोबेल ने पहला किंडरगार्टन खोला। इसके बाद से ही LKG और UKG की शुरुआत हुई। 

ये भी पढ़ें: Central Bank of India SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 3, 2026, 14:50 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News