This is an archived article last updated on Oct 23, 2017. The information may be outdated.

इंजीनियरिंग में महिलाओं का भविष्य: शीर्ष कॉलेज, शाखाएं और करियर संभावनाएं

Last Updated: Oct 23, 2017, 17:14 IST

आज के इस टेक्नोलॉजी के ज़माने में जहाँ महिलाएं पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलकर चल रहीं है और हर तरह के कोर्सेज में एडमिशन ले रही है| जैसा की पहले होता था की लड़कियों की संख्या मेडिकल कोर्सेज में तो देखने को मिलती थी लेकिन इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज में ये संख्या कम नज़र आती थी, मगर अब ऐसा नही है| इस लेख में जाने की महिलायों के लिए कौन से कॉलेजेस और कोर्सेज बेहतर है|

Engineering as a career for women
Engineering as a career for women

Best engineering coursesहालांकि महिला सशक्तिकरण के इस युग में लड़कियां लड़कों की तुलना में गणित और विज्ञान के क्षेत्र में समान रूप से कुशल हैं. लेकिन इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में कम है। इसका मुख्य कारण इंजीनियरिंग के प्रति समाज की विकृत मानसिकता है.प्रौद्योगिकी द्वारा लाये गए बदलाव को अभी हमारा समाज पूरी तरह से स्वीकार करने को मानसिक रूप से तैयार नहीं है.आज ज्यादातर लोग कार मरम्मत करने वाले को यांत्रिक इंजीनियर और जो ठेकेदार, श्रमिक आदि के साथ सरोकार रखता है उसको सिविल इंजीनियर समझते हैं। आज की दुनिया में ऐसा कोई कोर्स नहीं है जिसके लिए लड़कियां आवेदन नहीं कर सकती। लेकिन कुछ पाठ्यक्रम ऐसे हैं जो लड़कियां अपनी प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा पसंद करती हैं।

कंप्यूटर इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी

computer engineering

करियर विकल्प के रूप में अधिक मांग वाले कंप्यूटर इंजीनियरिंग कोर्स भारतीय महिला छात्रों के लिए एक बेहतर विकल्प है । इस पाठ्यक्रम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई क्षेत्रीय या ऑफिस से बाहर का कोई कार्य नही होता है, जिससे लड़कियां इसे सबसे ज्यादा पसंद करती है। भारत में हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी में उछाल और सॉफ्टवेयर क्रांति से भी इस कोर्स की मांग में इज़ाफा हुआ है। यदि हम सामान्य रूप से कंप्यूटर इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम के बारे में बात करें तो, यह क्षेत्र हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है . अब तो यह सभी प्रमुख औद्योगिक प्रक्रियाओं के साथ ही सेवा क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। सोसल मीडिया के कारण भारत के दूरदराज के गांव में एक अर्द्ध साक्षर रिक्शा चालक से लेकर डॉक्टरेट स्तर की उपाधि वाले वैज्ञानिकों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जा रहा है . ब्रह्मांड के आकार को नापने की गणना या सीईआरएन में उप-परमाणु कणों के वजन हर चीज में इसका प्रयोग किया जा रहा है . इसलिये, इंजीनियरिंग का यह पाठ्यक्रम लड़कियों के लिए सबसे उपयुक्त है।

किस तरह करें कंप्यूटर इंजीनियरिंग में करियर की शुरुआत ?

प्रत्येक वर्ष प्रदान किये जाने वाले इंजीनियरिंग स्नातक की डिग्री के आधार पर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा पढ़ाये जाने वाले इंजीनिरिंग कोर्सों को आम तौर पर चार श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है .

  • सर्वाधिक मांग वाले चार बड़े कोर्स हैं, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग . इन विषयों से लगभग दो तिहाई (67%) डिग्री प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है .
  • अपेक्षाकृत थोड़ा कम मांग वाले विषयों में से एयरोस्पेस, बायोमेडिकल, केमिकल, और औद्योगिक/विनिर्माण इंजीनियरिंग प्रमुख है . इन विषयों से लगभग 20% डिग्री प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है .

Read More

कंप्यूटर इंजीनियरिंग - करियर की संभावना

कंप्यूटर इंजीनियरिंग एक व्यापक विषय है . डोमेन तथा सब डोमेन की स्थापना के कारण दिनों दिन इसका विस्तार अति तीव्र गति से हो रहा है . अगर सामान्य रूप में हम कम्पूटर को एक विषय के रूप में समझने की कोशिश करें तो इसे कंप्यूटर डिजाइन,कंप्यूटर सिस्टम तथा इसके उपकरणों के विकास के रूप में परिभाषित किया जा सकता है . सरल शब्दों में कंप्यूटर इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान के एकीकरण द्वारा कंप्यूटर सिस्टम को विकसित करने की प्रक्रिया है . आम तौर पर कंप्यूटर इंजीनियरिंग को दो उप-डोमेन में विभाजित किया जा सकता है .

पश्चिम बंगाल में शीर्ष कम्प्यूटर इंजीनियरिंग कॉलेज

यदि आप पश्चिम बंगाल में सबसे अच्छा कंप्यूटर इंजीनियरिंग कॉलेज ढूंढ रहे हैं, तब आप भाग्यशाली हैं! व्यापारिक गतिविधियों की कमी की आलोचना के बावजूद पश्चिम बंगाल अभी भी तकनीकी शिक्षा के लिए एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है। कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री पश्चिम बंगाल के कई कंप्यूटर इंजीनियरिंग कॉलेजों द्वारा प्रदान की जाती है . पश्चिम बंगाल के कई कंप्यूटर इंजीनियरिंग कॉलेजों में क्वालिटी एजुकेशन के साथ साथ समकालीन औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई कराई जाती है . एआईसीटीई द्वारा मान्यता,कंप्यूटर इंजीनियरिंग प्रोग्राम, उद्योग केंद्रित पाठ्यक्रम और क्वालिफाइड फैकल्टी आदि यहां के कॉलेजों को पूर्ण सफलता का पर्याय बनाता है .

Read More

आंध्र प्रदेश में कंप्यूटर साइंस के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज

भारत के 29 राज्यों में से आंध्र प्रदेश भारत का आठवां बड़ा राज्य है जहां उच्च शिक्षा में बेहतरीन कोर्सेज कराने वाले शीर्ष संस्थान मौजूद है . साक्षरता और शिक्षा में सुधार के लिए इस राज्य ने सामज के पिछड़े वर्गों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति योजना लागू की है . कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग को अब सबसे पसंदीदा पाठयक्रम माना जाता है .

कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग को अब सबसे पसंदीदा पाठयक्रम के रूप में लिया जाता है . यह एक प्रमुख इंजीनियरिंग अनुशासन(कोर्स) है जो छात्रों को वैज्ञानिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण से गणना और उसके आवेदन में माहिर करता है। यह छात्रों को संगणना और इसके प्रयोग में विशेषज्ञता (स्पेशलाइजेशन) प्रदान करता है .

Read More

भारत में टॉप कंप्यूटर इंजीनियरिंग संस्थान

एक नए डिजिटल युग और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के उदय ने इंजीनियरिंग अर्थात, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के सभी नए क्षेत्रों में विकास के कई द्वार खोल दिए हैं . कंप्यूटर प्रौद्योगिकी और डिजिटल समाधान ने जीवन को बहुत सरल बना दिया है . अपनी प्रारंभिक अवस्था के वावजूद भी कंप्यूटर इंजीनियरिंग ने दुनिया में अपना गहरा और स्थायी प्रभाव छोड़ा है .

140 कैरैक्टर को ट्वीट करना या ब्रह्मांड के आकार के बारे में जटिल गणनाएं करना सब कंप्यूटर द्वारा संभव है . इसीलिए दिनोदिन कंप्यूटर स्टडी एक बहुत ही आकर्षक और सम्मानित इंजीनियरिंग विषय बनता जा रहा है .  

Read More

बायोमेडिकल इंजीनियरिंग

Biomedical Engineering

बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (बीएमई) चिकित्सा और जैविक समस्याओं को हल करने के लिए इंजीनियरिंग के सिद्धांतों और तरीकों पर कार्य करने की विधा है । यह नयी स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों और प्रणालियों के विकास में विद्युत, यांत्रिक, रासायनिक और जीव विज्ञान के सिद्धांतों की सहायता से एक बेहतर जीवन का विकल्प प्रदान करता है। बायोमेडिकल इंजीनियरिंग का क्षेत्र अपेक्षाकृत नया है तथा इसकी मांग बढ़ती जा रही है . दूसरों की मदद करने की प्रकृति के कारण यह क्षेत्र महिलाओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है .

बायोमेडिकल इंजीनियर - करियर की संभावनाएं

वस्तुतः चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी उद्देश्यों के लिए जीव विज्ञान के साथ इंजीनियरिंग के सिद्धांत और डिजाइन अवधारणाओं का एकीकरण के अध्ययन ने एक नए क्षेत्र के विकास की संभावना विकसित की है जिसे सामान्य शब्दों में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग कहा जाता है। बायोमेडिकल इंजीनियरिंग एक विकासशील क्षेत्र है जो कि उन्नत स्वास्थ्य और इलाज के लिए दीर्घकालिक समाधान विकसित करने हेतु इंजीनियरिंग और चिकित्सा विज्ञान की विशिष्टता को एक साथ जोड़ने का प्रयास करता है ।अपनी प्रारंभिक चरण में होने के बावजूद भी एमआरआई, ईईजी, जैव चिकित्सा चिप्स, कृत्रिम अंग आदि के जरिये बायोमेडिकल इंजीनियरिंग का प्रभाव स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरण जैसे बीपी मौनिटर और ब्लड-शुगर मौनिटर तथा अन्य बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी का तेजी से विकास का ही परिणाम हैं।

Read More

भारत के शीर्ष बायोमेडिकल इंजीनियरिंग संस्थान

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की जटिल समस्याओं को हल करने के क्रम में वतुतः बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग के सिद्धांतों के साथ-साथ जीव विज्ञान के सिद्धांतों का मिश्रण है।

नवीन विकास के बावजूद भी बायोमेडिकल इंजीनियरिंग चिकित्सा विज्ञान का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है . यह जटिल जैविक मुद्दों के लिए नित्य नए और व्यावहारिक समाधान प्रदान करता है। चिकित्सा उपकरणों और मशीनरी की विविधता के माध्यम से चिकित्सा डोमेन में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है . इसे मुख्य रूप से  रोगियों के डायग्नोसिस,उपचार और सहायता के लिए विकसित किया गया है।

Read More

केमिकल इंजीनियरिंग :

Chemical Engineering

यदि आप अत्यंत निष्ठा और मन लगाकर इस विषय के साथ पढ़ाई करते हैं तो केमिकल इंजीनियरिंग सबसे अधिक कमाई वाली इंजीनियरिंग शाखाओं में से एक है। हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन इस शाखा के साथ कई भ्रांतियां भी जुड़ी हैं। कई लोगों का मानना है कि रासायनिक इंजीनियरों का काम जोखिम भरा होता है और वे रसायनों के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं। लेकिन यह सच्चाई नहीं है । केमिकल इंजीनियर सुरक्षित वातावरण में काम करते हैं और वे रसायन के साथ न्यूनतम संपर्क में रहते हैं। इस इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के अंतर्गत लड़कियों के दाखिले में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि हुई है। नैनोटेक में एम. एस तथा मास्टर्स एवं रिसर्च के बेहतर स्कोप के कारण इस पाठ्यक्रम की मांग दुनियाभर में है . इसके अतिरिक्त इससे डिग्री हासिल कर शिक्षा के क्षेत्र में भी करियर की संभावनाएं तलाशी जा सकती है . उदाहरण स्वरुप कॉलेज में केमिकल इंजीनियरिंग तथा जेईई कोचिंग आदि .

Read More

भारत में शीर्ष केमिकल इंजीनियरिंग संस्थान

केमिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में परंपरागत रूप से इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सबसे आकर्षक और लुभावने शैक्षिक विकल्प उपलब्ध हैं। कुछ लोगों का मानना है कि हाल ही में कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के आगमन और आई टी में उछाल के कारण इस क्षेत्र ने अपनी चमक खो दी है लेकिन इस विषय की अभी भी भारत में सबसे अधिक इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन में मांग बनी हुई है। यह विषय हमारे दैनिक जीवन में उतना उपयोगी नहीं है इस भ्रान्ति को तोड़ने की आवश्यक्ता है . दरअसल साफ पानी,स्वच्छ भोजन,ईंधन जो हम दैनिक जीवन में प्रयोग करते हैं ये सभी केमिकल इंजीनियरिंग का ही अभिन्न हिस्सा है .

Read More

जैव प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग

Biotechnology Engineering

यदि आप विज्ञान के छात्र हैं और अध्ययन के लिए उभरते क्षेत्र में अपने करियर का निर्माण करने की सोच रहे हैं तो इंजीनियरिंग का यह कोर्स निश्चित रूप से आपको प्रेरित करेगा। जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तीव्रता से विकास हो रहा है . जैव प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग में विषयों की विविध श्रेणी में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, इंजीनियरिंग और अन्य विषय शामिल हैं। इंजीनियरिंग की शाखाओं में से एक जैव प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग को लड़कियां सबसे ज़्यादा पसंद करती हैं। साथ ही जो महिलाएं मेडिकल में अपना करियर नहीं बना पाती वे जैव प्रौद्योगिकी में अपना करियर विकल्प तलाशती हैं .

Read More....

भारत में शीर्ष जैव प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग संस्थान

जो छात्र जीव विज्ञान में रुचि रखने के साथ साथ इंजीनियरिंग में भी रूचि रखते हैं उनके लिए जैव प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग एक सही और उपयुक्त विषय है। एक विषय के रूप में इंजीनियरिंग के सिद्धांतों की मदद से जीव विज्ञान और अन्य कोर एवं भौतिक विज्ञान के विषयों का संयोजन करके जैव प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग ने इंजीनियरिंग और चिकित्सा विज्ञान के बीच की रेखा को समाप्त कर दिया है। सामान्य रूप से जैव प्रौद्योगिकी के अंतर्गत गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के साथ साथ इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न विषयों को  शामिल किया जाता है।

Read More

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

Electrical Engineering

भारत में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सबसे पसंदीदा इंजीनियरिंग क्षेत्र है। नए बिजली ऊर्जा संयंत्रों और अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं की स्थापना के साथ ग्रामीण विद्युतीकरण की वजह से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम लड़कियों के लिए सिविल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की तुलना में बेहतर है। कुछ साल पहले यह कोर्स लड़कियों के लिए उपयुक्त नहीं माने जाते थे। प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सुधार और वृद्धि के कारण अब महिलाएं रोजगार हेतु इस शाखा को वरीयता देने लगी हैं। ज्यादातर लड़कियां सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, अनुसंधान और विकास, परीक्षण आदि में काम कर रही हैं .

पश्चिम बंगाल में शीर्ष इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कॉलेज

इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के बारे में आप अवश्य ही सोचते होंगे . भारतीय छात्रों के बीच यह सबसे पसंदीदा इंजीनियरिंग क्षेत्र के रूप में प्रचलित है। जब पश्चिम बंगाल में शीर्ष के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कॉलेज की बात आती है तो छात्रों के पास चुनने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। बाजार में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों की बढती मांग को देखते हुए पश्चिम बंगाल में कई नए इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना की गयी है। इन नव स्थापित इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम को शुरू कर दिया गया है। उत्कृष्ट बुनियादी सुविधाओं, अद्यतन पाठ्यक्रम और अनुभवी फैकल्टी सदस्यों की वजह से इन कॉलेजों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोग्राम को विश्व स्तरीय मान्यता मिल रही है।

Read More

First Published: Oct 23, 2017, 17:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News