Habits of Extrovert Person: एक्सट्रोवर्ट लोगों में होती हैं, ये 5 आदतें

Last Updated: Jan 8, 2026, 13:02 IST

Habits of Extrovert Person: क्या आपको नए लोगों से मिलना पसंद है? क्या किसी बड़े प्रोग्राम में शामिल होने से आपको अच्छा लगता है? यदि हां, तो आप भी हैं एक एक्सट्रोवर्ट पर्सन। 

Habits of Extrovert Person
Habits of Extrovert Person

Signs of an Extrovert Personality: एक्सट्रोवर्ट शब्द किसी भी व्यक्ति की उस पर्सनैलिटी को बताने का काम करता है, जिससे वे अक्सर लोगों के बीच में खास बन जाते हैं। ऐसे लोगों को मिलनसार कहा जाता है। ये लोग निडर और बेहतरीन कामों की वजह से आम होकर भी अनोखे बन जाते हैं। एक्सट्रोवर्ट पर्सन नए - नए लोगों से मिलना पसंद करते हैं, इससे उन्हें आनंद मिलता है। एक्सट्रोवर्ट लोग अक्सर बातूनी, मिलनसार, हमेशा उत्साही और नए लोगों से दोस्ती करने के लिए जाने जाते हैं। 

एक्सट्रोवर्ट पर्सन में बाकियों की अपेक्षा जोखिम भरे काम करने की क्षमता अधिक होती है। यदि आप में भी इन में से कोई गुण है तो आप भी एक्सट्रोवर्ट हो सकते हैं। आज इस लेख में जानिए एक्सट्रोवर्ट लोगों में पाई जाने वाली इन 5 आदतों के बारे में, जो कि उन्हें दूसरों से अलग बनाने का काम करती है। 

Extrovert Personality:एक्सट्रोवर्ट लोगों की 5 आदतें

अगर आपको ये जानने में दुविधा है कि आप एक्सट्रोवर्ट हैं या इंट्रोवर्ट नीचे दी गए संकेतों से पता लगा सकते हैं। निम्नलिखित आदतें एक्सट्रोवर्ट लोगों को सबसे अनोखी पर्सनैलिटी होने का संकेत देती है:

मिलनसार 

ये लोग दूसरों से बात करने में खुशी महसूस करते हैं। एक्सट्रोवर्ट लोग मिलनसार होते हैं और दूसरों की मौजूदगी में झिझकते या असहज महसूस नहीं करते। इन लोगों में नए दोस्त बनाने और उनसे मिलने की स्वाभाविक क्षमता होती है। 

साहसी 

एक्सट्रोवर्ट लोग अजनबियों से बात कर लेते हैं और खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। उनका मानना है कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। अपने आत्मविश्वासी स्वभाव के कारण ये लोग अक्सर अपने साथियों के बीच लोकप्रिय हो जाते हैं। 

खुले विचार वाले लोग 

एक्सट्रोवर्ट लोग खुले विचारों वाले होते हैं। उनका मन हमेशा नए अनुभवों के लिए खुला रहता है। ये लोग चुनौतियों और नए अवसरों का उत्साह की स्वागत करते हैं। वे हर चीज के बारे में जिज्ञासु और नई चीजें आजमाने के लिए तैयार रहते हैं। ये बाकियों के नए विचारों और नए - नए दृष्टिकोणों को सुनना पसंद करते हैं। 

सहानुभूति 

दूसरों से जुड़ना एक्सट्रोवर्ट लोगों को अच्छा लगता है इसलिए वे दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग दूसरों की भावनाओं, मनोदशाओं और परेशानियों को समझने के लिए जाने जाते हैं। एक्सट्रोवर्ट लोगों की सबसे बेहतरीन आदतों में से एक वे अच्छे श्रोता होते हैं। 

समस्याओं का समाधान निकालना

ये लोग अक्सर अपनी समस्याओं को दूसरों के साथ साझा करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें लगता है कि चर्चा करने से समस्याओं के समाधान आसानी से खोजे जा सकते हैं। अलग - अलग लोगों से प्राप्त अनुभव नई चीजों के बारे समझने में मदद कर सकती है। 

हर व्यक्ति की अपनी अलग खूबियां और आदतें होती हैं, जिनके लिए वह जाने जाते हैं। हमने इस लेख में एक्सट्रोवर्ट लोगों की उन बेहतरीन आदतों को उजागर किया है, जिन्हें अपनाने से आप भी अपने करियर में विकास और रचनात्मकता को बढ़ा सकते हैं। 

Habits of Great Leaders


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 8, 2026, 13:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News