Haryana Board 10th-12th Result Date: HBSE रिजल्ट 2026 कब खत्म होगा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार? जानें Date

Last Updated: May 4, 2026, 18:26 IST

BSEH 10वीं और 12वीं के रिजल्ट मई के पहले और दूसरे हफ्ते तक जारी किया जाएगा। छात्र दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 2026 लाइव होते ही ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर चेक करें। साथ ही, इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे से स्टेप्स जानें।

Haryana Board 10th-12th Result Date
Haryana Board 10th-12th Result Date

HBSE 10th,12th Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। HBSE के 10वीं, 12वीं के एग्जाम फरवरी और मार्च 2026 में आयोजित किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 12 मई से 15 मई 2026 के बीच आने की संभावना है। साथ ही, 10वीं का रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। 

हरियाणा बोर्ड 10वीं के एग्जाम 26 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित हुए थे। साथ ही, हरियाणा बोर्ड 12वीं के एग्जाम 25 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुए थे। क्या आप भी जानना चाहते हैं कि हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट किस दिन आएगा? आइए, जानते हैं ताजा अपडेट्स और रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका।

Expected Dates 10th 12th Result 2026: कब आएगा रिजल्ट? 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा बोर्ड सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा, जिसके कुछ ही दिनों बाद 10वीं के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

इवेंट 

एक्सपेक्टेड डेट्स/ समय

12वीं का रिजल्ट (Arts, Science, Commerce)

12 मई से 15 मई 2026 के बीच

10वीं का रिजल्ट

मई के तीसरे सप्ताह में (20 मई तक)

रिजल्ट घोषित होने का टाइम

दोपहर 12:00 से 3:00 बजे के बीच

ऑफिशियल वेबसाइट

bseh.org.in

HBSE 10th 12th Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें? 

रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है। ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड को देख सकते हैं। 

  1. हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर लॉग इन करें।
  2. होमपेज पर 'Results' सेक्शन में जाकर 'HBSE 10th Result 2026' या 'HBSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को भरें।
  4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें। 
  6. उसका प्रिंट आउट जरूर लें।

SMS के जरिए भी देख पाएंगे नतीजे

इंटरनेट धीमा होने पर आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट मंगवा सकते हैं। इसके लिए:

  • 10वीं के लिए: RESULTHB10 (Roll Number) टाइप करें और 56263 पर भेज दें।
  • 12वीं के लिए: RESULTHB12 (Roll Number) टाइप करें और 56263 पर भेज दें।

BSEH की मार्कशीट में ये चीजें जरूर चेक करें

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट में इन निम्नलिखित जानकारियों की जांच जरूर कर लें:

  • छात्र का नाम और माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • सब्जेक्ट वाइज प्राप्त मार्क्स 
  • कुल प्राप्तांक और प्रतिशत (%)
  • क्वालीफाइंग स्टेटस (Pass/Fail)

यहां भी पढ़े: CBSE 12th Result 2026 Date: कब आएगा CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026? यहां से जानें एक्सपेक्टेड डेट

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 4, 2026, 18:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News