Haryana HKRN Vacancy 2026: हरियाणा कौशल रोजगार 7700 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के चयन, आवेदन प्रक्रिया जानें

Last Updated: Jan 16, 2026, 12:06 IST

Haryana HKRN Recruitment 2026: हरियाणा कौशल रोजगार में कुल 7700 रिक्त पदों पर भर्ती 2026 निकाली गई हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

Haryana HKRN Vacancy 2026
Haryana HKRN Vacancy 2026

Haryana HKRN Recruitment 2026: हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) ने हेल्पर, स्टील फिक्सर, बढ़ई, सिरेमिक टाइलिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7700 रिक्त पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो गई है। जिसकी अंतिम तिथि 26 जनवरी, 2026 है। योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

Haryana HKRN Recruitment 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर पूरी की जाएगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया विवरण देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN)

पद का नाम 

विभिन्न 

पदों की संख्या 

7700 

रजिस्ट्रेशन की तिथि 

15 जनवरी से 26 जनवरी, 2026 

शैक्षणिक योग्यता 

8वीं, 10वीं पास या समकक्ष

आयु सीमा 

25 से 45 वर्ष 

चयन प्रक्रिया 

शॉर्टलिस्टिंग, डीवी और मेडिकल एग्जाम 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.hkrnl.itiharyana.gov.in

Haryana HKRN Recruitment 2026: रिक्त पदों की संख्या 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) में निकाली गई विभिन्न पदों की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में रिक्त पद व उनके सामने दिए नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

पद का नाम 

पदों की संख्या 

नोटिफिकेशन पीडीएफ 

हेल्पर 

20

पीडीएफ 

स्टील फिक्सर 

20

पीडीएफ 

बढ़ई 

20

पीडीएफ

सिरेमिक टाइलिंग 

1000

पीडीएफ

ड्राइवॉल कार्यकर्ता

300

पीडीएफ

होम बेस्ड केयरगिवर

5000

पीडीएफ

राजमिस्त्री 

20

पीडीएफ

राजमिस्त्री 

300

पीडीएफ

प्लास्टरिंग वर्क 

1000

पीडीएफ

मचान बनाने वाला 

20

पीडीएफ

कुल पदों की संख्या 

          7700

Haryana HKRN Recruitment 2026: आवेदन लिंक 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। जिसके बाद ही वे ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। योग्यता पूर्ण करने के वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक पद के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें:

हरियाणा HKRN भर्ती 2026 आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

Haryana HKRN Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) में कुल 7700 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, रिक्त पदों की लिस्ट देखें।

  3. सभी पदों के सामने नोटिफिकेशन पीडीएफ और आवेदन लिंक दिया गया है। 

  4. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  5. संबंधित भर्ती लिंक के लिए मांगा गया विवरण दर्ज करें। 

  6. पात्रता मानदंड सहित विवरण अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें। 

Check: Rajasthan LDC Vacancy 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 16, 2026, 12:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News