HP DElED Answer Key 2026: एचपी डीएलएड परीक्षा आंसर-की hpbose.org पर जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Jul 6, 2026, 14:18 IST

HP DElED Answer Key 2026: हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डीएलएड परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। 

HP DElED Answer Key 2026
HP DElED Answer Key 2026

HP DElED Answer Key 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElED) कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) की आंसर-की 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा दिनांक 31 मई 2026 को सिंगल शिफ्ट में सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक राज्यभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। 

अगर किसी एचपी डीएलएड परीक्षा आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। इसके लिए ऑफिशियल डेट जारी की जाएगी, जिसे निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत दर्ज कराना अनिवार्य है।  अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी।  

HP DElED Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड ने फिलहाल डीएलएड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 2026 जारी की है। आपत्ति दर्ज कराने के बाद आयोग द्वारा आपत्ति पर विचार करने के बाद आंसर-की में सुधार करके फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। आंसर-की डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आंसर-की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

एचपी डीएलएड परीक्षा आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

HP DElED Answer Key 2026 - हाइलाइट्स


हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड की आंसर-की से संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिए NCERT या किसी फेमस लेखक की स्टैंडर्ड टेक्स्टबुक से जुड़ा कोई डॉक्यूमेंट देना होगा। आपत्ति दर्ज करते समय आपको उस पुस्तक के कवर पेज की फोटो, पुस्तक के लेखक, प्रकाशक का नाम, और जिस पेज पर सही उत्तर लिखा है, उस पेज की साफ फोटो या PDF बनाकर अपलोड करनी होगी। प्रति प्रश्न के लिए अलग से शुल्क लगेगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) 

परीक्षा का नाम 

डीएलएड परीक्षा

परीक्षा की तिथि 

31 मई 2026

आंसर-की जारी होने की तिथि 

06 जुलाई 2026 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

hpbose.org

HP DElED Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइटhpbose.org पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • HP DElED Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • आंसर-की के जरिए अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं। 

HP DElED Answer Key 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड की आंसर-की में आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।  

  • परीक्षा का नाम 

  • परीक्षा का लेवल 

  • विषय का नाम 

  • परीक्षा की तिथि और शिफ्ट

  • पेपर सेट और सीरीज की जानकारी

  • प्रश्न पत्र सेट/कोड 

  • प्रश्न संख्या 

  • संभावित स्कोर की गणना का तरीका

  • आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया   

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 6, 2026, 14:18 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News