हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कंडक्टर पदों पर भर्ती हेतु आयोजित किये जाने वाले साक्षात्कार का कार्यक्रम अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. उम्मीदवार HSSC के ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए तालिका से जानकारी प्राप्ति कर सकते हैं.
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) रोल नम्बर के आधार पर 20 से 22 नवंबर 2018 तक आयोग के कार्यालय, बेज नं 67-70, सेक्टर-2, पंचकुला में आयोजित करेगा. उम्मीदवार नीचे दिए तालिका से साक्षात्कार कार्यक्रम जान सकते हैं.
तिथि | पद का नाम एवं विभाग | विज्ञापन संख्या | इंटरव्यू के स्थान | रोल नम्बर |
20 नवंवर 2018 | कंडक्टर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, हरियाणा | 04/2017 Cat. No.02 | आयोग कार्यालय, बे संख्या 67-70, सेक्टर -2, पंचकुला | Between Roll No. 4720000004 -4720095125 |
21 नवंवर 2018 | कंडक्टर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, हरियाणा | 04/2017 Cat. No.02 | आयोग कार्यालय, बे संख्या 67-70, सेक्टर -2, पंचकुला | Between Roll No. 4720000004 -4720095125 |
22 नवंवर 2018 | कंडक्टर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, हरियाणा | 04/2017 Cat. No.02 | आयोग का कार्यालय, बे संख्या 67-70, सेक्टर -2, पंचकुला | Between Roll No. 4720000004 -4720095125 |
आयोग ने लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को शोर्टलिस्ट किया है. लिखित परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर से 17 सितंबर 2017 के बीच कंडक्टर एवं ड्राईवर के 2063 पदों पर भर्ती हेतु किया गया था.
पूर्व में आयोग ने कंडक्टर एवं ड्राईवर के कुल 2968 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये थे, बाद में आयोग द्वारा पदों की संख्या घटाकर 905 कंडक्टर पद कर दिया गया था.
उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अपने साथ सभी मूल प्रमाणपत्र एवं प्रमाणपत्रों की स्व- हस्ताक्षरित छायाप्रति, फोटो, आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/आधार कार्ड इत्यादि लेकर आयें. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.
डाउनलोड हरियाणा SSC कंडक्टर भर्ती 2018 साक्षात्कार कार्यक्रम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation