हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026: HTET का एडमिट कार्ड कब जारी होगा? @htet.eapplynow.com से पाएं अपडेट्स

Last Updated: Jun 29, 2026, 13:06 IST

हरियाणा बोर्ड द्वाराHTET 2026 एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप को वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र HTET 2026 Admit Card 2026 की लेटेस्ट जानकारी के लिए ऑफिशियल पोर्टल @htet.eapplynow.com पर विजिट करें। साथ ही, एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारी के लिए यहां से जानें।

हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026: HTET का एडमिट कार्ड कब जारी होगा? @htet.eapplynow.com से पाएं अपडेट्स
हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026: HTET का एडमिट कार्ड कब जारी होगा? @htet.eapplynow.com से पाएं अपडेट्स

@htet.eapplynow.com, HTET Admit Card 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी द्वारा आयोजित किए जाने वाले हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 के लिए बोर्ड ने एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही  26 जून को जारी कर दी गई है। अब छात्रों को अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतेजार है। 

इस HTET 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले 2.33 लाख से अधिक छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड और उससे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com या bseh.org.in पर विजिट करना होगा। छात्रों के लिए यह एग्जाम 4 और 5 जुलाई 2026 को तीन शिफ्त में आयोजित करवाया जाएगा।  

HTET 2026 एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स 

बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ के अनुसार, एग्जाम का आयोजन 4 और 5 जुलाई 2026 को राज्य के 383 एग्जाम सेंटर पर करवाया जाएगा। साथ ही, छात्रों के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम के तीन से चार दिन पहले जारी किया जा सकता हैं। छात्र यहां नीचे दी गई टेबल से एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी महत्वरूर्ण डेट्स के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

एग्जाम लेवल

टीचर कैटेगरी

एग्जाम डेट 

एग्जाम टाइम 

रजिस्टर्ड छात्र

लेवल-3

PGT (Post Graduate Teacher)

4 जुलाई 2026 

दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक

73,091

लेवल-2

TGT (Trained Graduate Teacher)

5 जुलाई 2026 

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

1,19,141

लेवल-1

PRT (Primary Teacher)

5 जुलाई 2026 

दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक

41,062

HTET 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

HTET 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र एडमिट कार्ड जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।  

1. ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com या bseh.org.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर ‘HTET Admit Card 2026 Download’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि को फिल करें।

4. उसके बाद कैप्चा कोड डालकर फॉर्म को सबमिट करें। 

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका एक कलर प्रिंटआउट निकाल लें। 

हरियाणा बोर्ड द्वारा किए गए बदलाव और कड़े नियम 

इस बार हरियाणा बोर्ड ने एग्जाम को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए कुछ बड़े बदलाव और कड़े नियम लागू किए गए हैं, जो हर छात्रों के लिए जानना काफी जरूरी है।

  • एग्जाम सिटी स्लिप लाइव: अगर आपने अभी तक अपनी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड नहीं की है, तो छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) की मदद से पोर्टल पर जाकर 'Exam City' से डउनलोड कर सकते हैं। 
  • बायोमेट्रिक और जैमर्स: सभी 383 सेंटर्स पर CCTV कैमरों के साथ-साथ मोबाइल जैमर्स और वीडियोग्राफी का भी कड़ी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया है। एग्जाम सेंटर में जाने से लेकर निकलने तक बायोमेट्रिक उपस्थिति जरूरी कर दी गई है। ॉ
  • महिला छात्रों के लिए विशेष छूट: महिला छात्रों को एग्जाम हॉल में सिर्फ मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर पहनने के लिए छुट दी गई है। इसके अलावा किसी भी तरह की ज्वेलरी को पहनने पर साफ मनाही है। 
  • दिव्यांग छात्रों को एक्स्ट्रा टाइम: दिव्यांगता वाले छात्रों को एग्जाम में प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा, यानी उन्हें कुल 50 मिनट का अतिरिक्त टाइम दिया जाएगा, जिससे वह अपना पेपर आराम से कर लें। 

हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 के लिए एग्जाम सेंटर पर छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ एक ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, या पैन कार्ड ले जाना जरूरी है। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 29, 2026, 13:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News