7th Pay Commission: 7वें वेतन आयोग में IAS ऑफिसर की सैलरी कितनी है, जानें
7th Pay Commission: 7वें वेतन आयोग में IAS ऑफिसर की सैलरी कितनी है? शुरू में ऑफिसर को कितनी इन हैंड सैलरी मिलती है। वहीं वेतन के अलावा अधिकारियों को डीए, एचआरए और टीए भत्ते साथ ही आवास पेंशन भत्ते भी दिए जाते हैं। आगे लेख में जानिए 7वें वेतन आयोग के तहत IAS ऑफिसर को प्राप्त होने वाली सैलरी के बारे में।
IAS Officer Salary: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) सबसे अधिक डिमांड जॉब में से एक है। जिसके लिए हर साल लाखों उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इनमें से कुछ ही परीक्षा पास कर पाते हैं और बहुत ही कम संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बन पाते हैं। इस नौकरी के लिए युवाओं को बहुत सी चीजें आकर्षित करती हैं। जिसमें सरकारी नौकरी का रुतबा, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान, वेतन, महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां और सुख - सुविधाएं आदि शामिल हैं।
यह लेख IAS अधिकारी को मिलने वाले वेतन के बारे में है। जिसमें, हम बात करेंगे भारत में IAS वेतन और 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के बाद IAS अधिकारियों वेतनमान, सैलरी स्ट्रक्चर के बारे में।
IAS Officer Salary: 7वें वेतन आयोग के तहत IAS ऑफिसर का वेतन
7 वें वेतन आयोग के तहत एक IAS अफसर लेवल 10 से अपनी सैलरी की शुरुआत करता है। जिसका मूल वेतन 56,100 रुपये होता है। जिसके बाद वार्षिक वेतन समय और पदों के साथ - साथ आगे बढ़ता है। सातवें वेतन आयोग के तहत IAS का वेतनमान केवल मूल वेतन के साथ टीए, डीए और एचआरए के आधार पर तय किया जाता है। सैलरी स्ट्रक्चर कार्यकाल और जिम्मेदारी पर निर्भर करती है। जिसमें ज्यादातर अधिकारी लेवल 14 - 16 तक पहुंच जाते हैं।
IAS Officer Salary: ग्रेड पे और सैलरी स्ट्रक्चर देखें
एक IAS ऑफिसर का करियर ट्रेनिंग के पहले दिन से ही जूनियर टाइम स्केल लेवल 10 से शुरू होता है। जिसमें मैट्रिक्स के अंदर सालाना सैलरी बढ़ती है। आमतौर पर अधिकारी सीनियर टाइम स्केल यानी लेवल 11 फिर जूनियर लेवल 12 और सिलेक्ट ग्रेड लेवल 13 में किए जाते हैं। नीचे टेबल में पदों के आधार IAS के वेतन वृद्धि का विस्तृत विवरण दिया गया है:
| पद का नाम | 7वें वेतन | मूल वेतन | वर्ष |
| SDM, सहायक कलेक्टर, सहायक सचिव | स्तर 10 | 56,100 - 1,77, 500 रुपये | शुरुआत से लेकर 4 वर्ष |
| अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, उप सचिव | स्तर 11 | 67,700 - 2,08, 700 रुपये | 4 से 8 वर्ष |
| डीएम, निदेशक (राज्य सचिवालय) | स्तर 12 | 78, 800 - 2,09, 200 रुपये | 9 से 12 वर्ष |
| विशेष सचिव, वरिष्ठ डीएम, उप सचिव | स्तर 13 | 1,23,100- 2,15,900रुपये | 13 से 16 वर्ष |
| जिला कलेक्टर,संयुक्त सचिव | स्तर 14 | 1,44,200 - 2,18, 200 रुपये | 16 से 24 वर्ष |
| प्रमुख सचिव | स्तर 15 | 1,82,200 - 2,24,100 रुपये | 25 से 28 वर्ष |
| मुख्य सचिव | स्तर 16 | 2,05,400 - 2,24, 400 रुपये | 28 से 30 वर्ष |
| मुख्य सचिव (राज्य), भारत सरकार के सचिव | स्तर 17 | 2,25,000 रुपये | 30 + वर्ष |
| भारत के कैबिनेट सचिव | स्तर 18 | 2,50,000 रुपये | 33 - 35+ वर्ष |
शीर्ष वेतनमान यानी स्तर 17 भारत सरकार के मुख्य सचिवों और सचिवों के लिए है। कैबिनेट सचिव एक सिंगल पोस्ट है। कागजी रूप में इसे लेवल 10 से लेवल 18 लिखा जाता है। टेबल में दी गई वास्तविक समय सीमाएं, पदों की उपलब्धता, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और राज्य कैडर नियमों के आधार पर बदल सकती हैं।
भारत में IAS का वेतन, भत्ते और मिलने वाले लाभ
भारत में आईएएस का वेतन विभिन्न ग्रेड में विभाजित है, और अंतिम वेतन उस ग्रेड पर आधारित होता है जिसमें अधिकारी कार्यरत है। इस वेतन में मूल वेतन, ग्रेड वेतन और अन्य भत्ते शामिल होते हैं जिनका एक आईएएस अधिकारी लाभ उठा सकता है। उनमें से कुछ पर नीचे संक्षेप में चर्चा की गई है, देखें:
-
महंगाई भत्ता (DA) - यह एक आईएएस अधिकारी के वेतन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि सरकार द्वारा इसे नियमित अंतराल पर बढ़ाया जाता है। यह मूल वेतन के 103% तक भी बढ़ चुका है। इस प्रकार, डीए आईएएस के वेतन में सीधे वृद्धि कर सकता है।
-
मकान किराया भत्ता (HRA) – यह शहर के अनुसार अलग-अलग होता है। HRA उस शहर के आधार पर दिया जाता है जहाँ IAS अधिकारी तैनात है। यह आमतौर पर मूल वेतन के 8% से 24% के बीच होता है।
-
चिकित्सा भत्ता - आईएएस वेतन में चिकित्सा भत्ता भी शामिल है, जो किसी कर्मचारी को चिकित्सा उपचार के मामले में प्रतिपूर्ति के रूप में मिल सकता है।
अन्य लाभों और भत्तों में परिवहन भत्ता, घरेलू सहायक लाभ, मोबाइल बिल, यात्रा के दौरान आने वाला खर्च, पेंशन और सेवा लाभ शामिल हैं।
IAS ऑफिसर को मिलने वाली शक्तियां क्या हैं?
एक आईएएस ऑफिसर के पास आमतौर पर पूरे जिले, राज्य, विभाग, मंत्रालय के प्रशासन का प्रभार दिया गया है। अन्य शक्तियां निम्नलिखित हैं:
-
लोगों की जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति।
-
सामाजिक पहल जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर नीतियों को प्रभावित कर सकते हैं।
-
देश की प्रगति में सक्रिय रूप से भाग लेने की शक्ति।
-
समय और अच्छे प्रदर्शन के साथ, आईएएस अधिकारी विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं, आदि।
Check:
Indian Army Agniveer Admit Card 2025
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.