IB ACIO Cut off 2024: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 17 जनवरी को IB ACIO 2024 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे और जिनकी परीक्षा आगामी पालियों में परीक्षा निर्धारित है, वे आईबी ACIO अपेक्षित कट-ऑफ अंक जानने के लिए उत्सुक होंगे। यहां, हमने उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर कैटेगरी वाइज आईबी एसीआईओ अपेक्षित कट-ऑफ दिया है। आईबी आधिकारिक साइट पर परिणाम के साथ कट-ऑफ भी जारी करेगा। पिछले वर्ष IB ACIO ग्रेड 2 एग्जीक्यूटिव 2015 परीक्षा के लिए कट ऑफ अंक 75 से 65 तक हैं। जिसमें GEN के लिए 75, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 70 और SC, ST के लिए कट ऑफ 65 अंक थे।
इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने 995 एसीआईओ ग्रेड II/कार्यकारी रिक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की। जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2024 थी। जिन उम्मीदवारों ने 2021, 2022 या 2023 में GATE में क्वालीफाइंग कट-ऑफ अंक हासिल किए हैं, इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र थे।
IB ACIO Cut Off 2024: आईबी एसीआईओ अपेक्षित कट ऑफ
IB ACIO परीक्षा के लिए कट-ऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड के साथ जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा के पास करेंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए, हमने सभी श्रेणियों के लिए आईबी एसीआईओ कट-ऑफ अंक का अनुमान लगाया है। आप नीचे दी तालिका में IB ACIO कट ऑफ देख सकते हैं।
| आईबी एसीआईओ अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स | |
| वर्ग | कट ऑफ |
| सामान्य (GEN) | जल्द अपडेट |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | जल्द अपडेट |
| अनुसूचित जाति (SC) | जल्द अपडेट |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | जल्द अपडेट |
IB ACIO Cut Off Marks 2024 कैसे चेक करें?
IB, ACIO परीक्षा के समाप्त होने के बाद आधिकारिक आईबी एसीआईओ कट ऑफ पीडीएफ और परिणाम जारी करेगी। आप यहां दिए स्टेप्स को देख कर आईबी एसीआईओ कट-ऑफ अंक चेक कर सकते हैं।
चरण 1: गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, परिणाम और कट-ऑफ अंक डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आईबी एसीआईओ कट-ऑफ 2024 पीडीएफ कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी।
चरण 4: इसे डाउनलोड करें और जांचें कि आप टियर 2 परीक्षा में बैठने के लिए योग्य हैं या नहीं।
चरण 5: अंत में पीडीएफ सेव करें और प्रिंट लें।
IB ACIO Minimum Qualifying Marks 2024: आईबी एसीआईओ न्यूनतम योग्यता अंक
आईबी एसीआईओ कट-ऑफ न्यूनतम योग्यता अंक वे अंक हैं जो उम्मीदवारों को सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड 2 कार्यकारी पद पर नियुक्त होने के लिए आवश्यक हैं। IB ACIO अपेक्षित कट-ऑफ 2024 और पिछले साल के कट ऑफ अंक इस लेख में दिए गए है।
आईबी एसीआईओ ग्रेड II परीक्षा में, न्यूनतम योग्यता अंक उम्मीदवार के जाति वर्ग पर निर्भर करता है।
- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 70% है।
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 60% है।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 65% है।
आईबी एसीआईओ ग्रेड II परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। इसलिए, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 70 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
आईबी एसीआईओ ग्रेड II परीक्षा में कटऑफ अंक हर साल प्रतिस्पर्धा की कठिनाई और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर बदलता रहता है। 2023 की परीक्षा के लिए, कटऑफ अंक निम्नानुसार था:
- सामान्य वर्ग: 70%
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST): 60%
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 65%
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पिछले वर्षों के कटऑफ अंकों का अध्ययन करें ताकि वे भविष्य की परीक्षाओं के लिए तैयारी कर सकें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation