ICAI CA Foundation May 2026 Result Date: इस दिन जारी होगा सीए फाउंडेशन का रिजल्ट, आईसीएआई ने जारी किया Notice
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) फाउंडेशन एग्जाम मई 2026 के रिजल्ट डेट से जुड़ा 26 जून 2026 को एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार चार्टर्ड अकाउंटेंसी यानी सीए फाउंडेशन के एग्जाम का रिजल्ट 3 जुलाई, 2026 की दोपहर तक ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जारी किया जा सकता है। छात्र नोटिस पढ़ने के लिए यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक को क्लिक करें।
ICAI CA Foundation May 2026 Result Date Announced: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) यानी सीए फाउंडेशन के एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए 26 जून 2026 को एक ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से रिजल्ट डेट का ऐलान कर दिया है।
नोटिस के अनुसार, मई के महीने में देश-विदेश के अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित हुए इस एग्जाम का रिजल्ट 3 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा। एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर स्कोरकार्ड को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
ICAI CA Foundation Result 2026 की मुख्य जानकारियां
सीए फाउंडेशन मई एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी सभी आवश्यक डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें। छात्रों के लिए इस टेबल में एग्जाम डिटेल्स, रिजल्ट डिटेल्स के साथ-साथ लॉगिन क्रेडेंशियल्स की पूरी जानकारी दी गई हैं।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी / डेट्स |
| संस्था का नाम | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) |
| एग्जाम का नाम | सीए फाउंडेशन (CA Foundation) - मई 2026 |
| एग्जाम का आयोजन | 14, 16, 18 और 20 मई 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की डेट | 03 जुलाई 2026 |
| रिजल्ट चेक करने का टाइम | दोपहर या शाम तक (एक्सपेक्टेड) |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर / पिन (PIN) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
ICAI CA Foundation May 2026 Result Date Announced Notice: यहां पढ़े
CA Foundation 2026 रिजल्ट कैसे चेक और डाउनलोड करें?
ICAI द्वारा 3 जुलाई को रिजल्ट लिंक किसी भी समय एक्टिव किया जा सकता है। यह रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर जाएं।
2. होमपेज पर दिख रहे "CA Foundation May 2026 Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। वहां रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर को फिल करें।
4. फिर, कैप्चा कोड फिल करके फॉर्म को सबमिट करें। .
5. आपका सीए फाउंडेशन मई 2026 का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. इसे डाउनलोड करके एक साफ प्रिंटआउट निकाल लें।
छात्र ICAI CA Foundation Result 2026 का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर और हर सब्जेक्ट के मार्क्स को अच्छी तरह से चेक करें।
यहां भी पढ़े: JSSC JTMACCE Result 2026 OUT: झारखंड माध्यमिक आचार्य एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां से पाएं PDF का Direct Link
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.