ICMR NIV Recruitment 2023: तकनीकी सहायक और तकनीशियन के 80 पदों पर निकली भर्ती, जानें सैलरी और अन्य डिटेल

Nov 16, 2023, 17:19 IST

ICMR NIV Recruitment 2023: आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी सहायक और तकनीशियन के 80 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किए हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती करना चाहते हैं वे ऑफिशियल साइट पर आवेदन कर सकते हैं।

ICMR NIV भर्ती 2023 डिटेल यहां से प्राप्त करें
ICMR NIV भर्ती 2023 डिटेल यहां से प्राप्त करें

ICMR NIV Recruitment 2023: आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) ने रोजगार समाचार (11-17) नवंबर 2023 में तकनीकी सहायक और तकनीशियन के 80 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 80 रिक्तियों में से 49 तकनीकी सहायक के लिए और 31 तकनीशियन-I के लिए उपलब्ध हैं। संस्थान ने इन पदों के लिए भर्ती अभियान शुरू किया है, जिनकी भर्ती अखिल भारतीय सेवा दायित्व के साथ सीधी भर्ती के आधार पर की जाएगी।

ICMR NIV Recruitment 2023: रिक्त पदों की संख्या

ICMR NIV भर्ती अधिसूचना पीडीएफ में कुल 80 पदों की घोषणा की गई है। जिसमें 49 तकनीकी सहायक और 31 तकनीशियन-I के लिए हैं।

ICMR NIV Recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता

आवेदक के पास संबंधित फील्ड में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। विस्तृत "भर्ती विज्ञापन" आईसीएमआर और एनआईवी वेबसाइट यानी https://niv.icmr.org.in और https://www.icmr.nic.in पर अस्थायी रूप से प्रकाशित किया जाएगा। आप आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाने वाली पीडीएफ के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता, चयन प्रक्रिया ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन लिंक आदि सहित सभी विवरण प्राप्त कर सकते हैं। आपको विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

ICMR NIV Recruitment 2023: सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपये से लेकर 112400 रुपये मासिक सैलरी दी जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें ICMR NIV भर्ती 2023 अधिसूचना ?

  • आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की आधिकारिक वेबसाइट -https://niv.icmr.org.in/ पर जाएं।
  • मुख पेज पर घोषणा अनुभाग पर जाएँ।
  • होम पेज पर उपलब्ध लिंक - 'आईसीएमआर एनआईवी भर्ती 2023 अधिसूचना' पर क्लिक करें।
  • अब अधिसूचना पीडीएफ एक नई विंडो में ओपन हो जाएगी।
  • अपने भविष्य के संदर्भ के लिए अधिसूचना डाउनलोड करें और सहेजें।

यहां क्लिक करें: ICMR NIV Recruitment 2023 Notification PDF

ICMR NIV भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

आप नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर ICMR NIV भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट https://niv.icmr.org.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर आईसीएमआर एनआईवी भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अब आपको लिंक पर आवश्यक विवरण प्रदान करना होगा।

चरण 4: इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें।

चरण 5: अब आवश्यक दस्तावेज दर्ज करें।

चरण 6: कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News