This is an archived article last updated on Sep 27, 2025. The information may be outdated.

Bihar Police Constable Result 2025 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट घोषित, 99690 उम्मीदवार PET के लिए हुए सेलेक्ट, ये रहा PDF

Last Updated: Sep 27, 2025, 13:40 IST

Bihar Police Result 2025 OUT: CSBC ने आज, 26 सितंबर 2025 को कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब शारीरिक परीक्षा (PST/PET) के लिए बुलाया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट की PDF नीचे उपलब्ध है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2025
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2025

Bihar Police Result 2025 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी हो गया है। इस बार कुल 99,690 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। राज्यभर में आयोजित लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को हुई थी। अब अभ्यर्थी अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं और चयनित उम्मीदवारों की पीडीएफ सूची डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 19,838 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Also Read in English: Bihar Police Constable Cut Off 2025 

Bihar Police Constable Result 2025 लेटेस्ट अपडेट:- 

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 के बारे में सभी लेटेस्ट अपडेट यहां से प्राप्त करें:-

बिहार पुलिस रिजल्ट 2025, सरकारी रिजल्ट: ऑनलाइन आवेदन करने वालों की संख्या

  • पंजीकृत ऑनलाइन आवेदन की कुल संख्या: 17,06,628

  • अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं रद्द किये गए आवेदन: 20,940

  • अपूर्ण आवेदनों की संख्या: 10,947

  • पूर्ण एवं शुल्क जमा करने वाले आवेदनों की संख्या: 16,74,741

  • संदिग्ध कारणों से अस्वीकृत आवेदनों की संख्या: 1,155

  • वैध आवेदनों की अंतिम संख्या: 16,73,586


Bihar Police Constable Sarkari Result 2025: कैटेगरी वाइज रिक्त पदों की संख्या

Screenshot 2025-09-26 190531

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 OUT

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) द्वारा csbc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में कुल 19,838 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब Physical Endurance Test (PET) और Physical Standard Test (PST) में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती के लिए कुल 16,73,586 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: कितने अभ्यर्थी पीईटी के लिए पास हुए?

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 के अनुसार, कुल 99,690 उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित हुए हैं। ये सभी उम्मीदवार अगले चरण PST और PET के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।

Screenshot 2025-09-26 172912

CSBC Bihar Police Constable Result 2025- बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट हाइलाइट्स

जिन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट PDF में हैं, वे अगले चरण शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

जानकारीविवरण
संगठन का नाम केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC)
पद का नाम कांस्टेबल
रिक्तियाँ 19,838
विज्ञापन संख्या 01/2025
रिजल्ट जारी होने की तिथि 26 सितंबर 2025 
PST/PET तिथि दिसंबर 2025
परीक्षा की तिथियाx 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025
आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in

Bihar Police Constable Result 2025 PDF Download Link

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ का लिंक आज, 26 सितंबर 2025, को केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिया गया है। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें- Bihar Police Result 2025 PDF

Also Read: Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025

CSBC Bihar Police Constable Result 2025: बिहार पुलिस रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों का पालन करें:

  • पहले केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

  • फिर होमपेज पर Written Examination Results for Shortlisting of Candidates for PET for Post of Constable in Bihar Police & Bihar Special Armed Police (Advt. No. 01/2025) लिंक खोजें और क्लिक करें।

  • रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुलेगी।

  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखने के लिए CTRL+F का उपयोग करें।

  • यदि आपका रोल नंबर मेरिट लिस्ट में है, तो आप PST और PET के लिए योग्य हैं।

  • भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

 

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 के बाद आगे क्या?

  • योग्य उम्मीदवार PST (Physical Standard Test) और PET (Physical Efficiency Test) के लिए बुलाए जाएंगे।

  • PST में ऊँचाई, वजन और छाती का माप शामिल होगा।

  • PET में दौड़, ऊँची कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियाँ होंगी।

  • PST/PET में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।

  • अंतिम चरण में चिकित्सा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Also Read in English: 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 27, 2025, 13:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News