CSIR UGC NET December 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि csirnet.nta.nic.in जानें

Last Updated: Sep 26, 2025, 13:52 IST

CSIR UGC NET December 2025: एनटीए की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 25 दिसंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार नीचे लेख में ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। 

CSIR UGC NET December 2025
CSIR UGC NET December 2025

CSIR UGC NET December 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR) दिसंबर 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, 2025 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर 25 अक्टूबर, 2025 तक फीस जमा कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 27 से 29 अक्टूबर तक ओपन रहेगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, संबंधित भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को किया जाना है। जो कि दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

CSIR UGC NET December 2025: महत्वपूर्ण विवरण

नीचे टेबल में सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 से जुड़ा विवरण दिया गया है:

परीक्षा संचालन निकाय 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

परीक्षा का नाम 

सीएसआईआर यूजीसी नेट

सत्र

दिसंबर 2025 

ऑनलाइन आवेदन तिथि 

25 दिसंबर 2025

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

24 अक्टूबर, 2025

आवेदन शुल्क अंतिम तिथि 

25 अक्टूबर, 2025

फॉर्म करेक्शन अंतिम तिथि 

27 से 29 अक्टूबर, 2025

परीक्षा तिथि 

18 दिसंबर, 2025

एडमिट कार्ड 

अभी जारी नहीं

ऑफिशियल वेबसाइट 

csirnet.nta.nic.in

CSIR UGC NET December 2025: परीक्षा तिथि और समय 

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को किया जाएगा। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे टेबल में दी गई परीक्षा का समय देख सकते हैं:

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा (समय अवधि 180 मिनट)

एग्जाम डेट  

शिफ्ट  

समय 

18 दिसंबर, 2025

शिफ्ट I

सुबह 9.30 से 12.00 बजे 

शिफ्ट II

दोपहर 3.00 से 6.00 बजे

CSIR UGC NET December 2025: जेआरएफ परीक्षा क्या है?

जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा का आयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति, पीएचडी में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए किया जाता है। सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम साइंस, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की फील्ड में उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। 

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंको के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। जेआरएफ के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष। पीएचडी व असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। 

Also Check:

BSPHCL Junior Account Clerk Result 2025


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 26, 2025, 13:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News