RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: रेलवे अप्रेंटिस के 1149 पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क सहित डिटेल जानें
RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: रेलवे भर्ती सेल की ओर से अप्रेंटिस के 1149 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर, 2025 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन नीचे लेख में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।
RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: रेलवे भर्ती सेल (ECR) ईस्ट सेंट्रल रेल की ओर से अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत अप्रेंटिस के कुल 1149 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर से पहले ऑफिशियल वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 26 सितंबर से भर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन योग्यता सूची के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए लेख में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।
RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: ऑफिशियल वेबसाइट
नीचे टेबल में आरआरसी ईसीआर अप्रेंटिस भर्ती 2025 से जुड़ा ऑफिशियल नोटिफिकेशन दिया गया है। उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
| RRC ECR अप्रेंटिस भर्ती 2025 |
RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में ईसीआर अप्रेंटिस भर्ती से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है, जिसकी जांच कर उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | रेलवे भर्ती सेल (ECR) ईस्ट सेंट्रल रेल |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| पदों की संख्या | 1149 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 26 सितंबर से 25 अक्टूबर, 2025 |
| आयु सीमा | अधिकतम 24 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं + आईटीआई मार्क्स |
| आवेदन शुल्क | सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस - 100 रुपये |
| चयन प्रक्रिया |
|
| ऑफिशियल वेबसाइट | ecr.indianrailways.gov.in |
RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
संबंधित भर्ती अभियान के तहत अप्रेंटिस के कुल 1149 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए उम्मीदवार को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/बोर्ड/संस्थान से 50% अंकों के साथ 10वीं परीक्षा पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
आरआरसी ईसीआर अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी:
-
शॉर्टलिस्टिंग
-
मेरिट सूची (10वीं + आईटीआई अंकों के आधार पर)
-
दस्तावेज सत्यापन
-
चिकित्सा परीक्षण
-
अंतिम चयन
RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ईसीआर पूर्व मध्य रेलवे अपरेंटिस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 पर जाएं।
स्टेप 3 आवेदन पत्र भरें।
स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स भरें।
स्टेप 5 डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर फॉर्म जमा करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क को जमा करें।
स्टेप 7 फॉर्म का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.