Indian Army Agniveer Admit Card 2024: भारतीय सेना ने अग्निवीर 2024 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अग्निवीर पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट [join Indianarmy.nic.in] से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अग्निवीर पदों के लिए लिखित परीक्षा 22 अप्रैल से 3 मई 2024 तक देश भर में तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और रोल नंबर जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एक वैध फोटो आईडी प्रमाण के साथ एडमिट कार्ड की एक मुद्रित प्रति ले जाना अनिवार्य है।
Army Agniveer Admit Card 2024 Download Link
भारतीय सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2024 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा कहां होगी, कब होगी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल हैं। परीक्षा केंद्र में जाने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2024 और एक वैध फोटो आईडी लाना होगा। यदि उनके पास एडमिट कार्ड नहीं है, तो उन्हें इंडियान भर्ती रैली में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आप यहां दिए Direct Link से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां पर क्लिक करें |
cdn.digialm.com Army Agniveer Admit Card 2024: इंडियन सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा हाइलाइट
भारतीय सेना अग्निवीर के लिए उम्मीदवारों को नियुक्त करने के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) नामक एक कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) आयोजित करेगी।भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए लिखित परीक्षा 22 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे नीचे दी तालिका में परीक्षा से संबंधित सभी विवरण देख सकते हैं:
इंडियन सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2024 का अवलोकन | |
आयोजन प्राधिकरण का नाम | भारतीय सेना |
परीक्षा का नाम | भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 |
एडमिट कार्ड | 13 अप्रैल 2024 (जारी) |
अग्निवीर परीक्षा तिथि 2024 | 22 अप्रैल - 3 मई 2024 |
चयन प्रक्रिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | https://join Indianarmy.nic.in/ |
Indian Army Agniveer Admit Card 2024 Download: कैस डाउनलोड करें अग्निवीर एडमिट कार्ड?
भारतीय सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहां देखें:
- सबसे पहले, आपको भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/ पर जाना होगा।
- होमपेज पर, आपको "Agnipath" नामक एक टैब दिखाई देगा। इस टैब पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर, आपको "लॉगिन इन/ऑनलाइन आवेदन करें" नामक एक विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
- सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ज़रूर लें और इसे परीक्षा केंद्र में अपने साथ ले जाएं।
परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड की एक मुद्रित प्रति और एक वैध फोटो आईडी ले जाएं। एडमिट कार्ड पर उल्लिखित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचें। एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation