Indian Navy Bharti 2023: भारतीय नौसेना में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, इंडियन नेवी ने 248 ट्रेड्समैन स्किल्ड भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना(सं.01/2023/एनएडी) जारी की है। इस भर्ती के लिए योग्य एंव इच्छुक उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।दरअसल, भारतीय सेना देश के अलग-अलग राज्यों जैसे मुंबई, कारवार, गोवा, विशाखापत्तनम, रामबिली और सुनाबेद में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां करेगी। उम्मीदवार, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, पदों की संख्या और आवेदन शुल्क के बारे में सभी विवरण नीचे दिए गए हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।आवेदन पत्र और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2023 है। इससे पहले कि सभी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करें,इससे पहले भारतीय नौसेना आधिकारिक ट्रेड्समैन भर्ती 2023 की पूर्ण अधिसूचना अवश्य पढ़ें।इंडियन नेवी स्किल्ड ट्रेड्समैन भर्ती 2023 भर्ती अधिसूचना लिंक नीचे दिए गए हैं। डाउनलोड करने के लिए जिस पर क्लिक करें -
भारतीय नौसेना आधिकारिक ट्रेड्समैन भर्ती 2023 अधिसूचना यहां देखें
Indian Navy Bharti 2023 योग्यता
ट्रेड्समैन स्किल्ड पद के लिए लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबधित ट्रेड में दो वर्ष का आईटीआई का डिप्लोमा होना अनिवार्य हैं।
Indian Navy Bharti 2023 आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 205 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
Indian Navy Bharti 2023 आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ष के लोगों के लिए केंद्र सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई हैं।
Indian Navy Bharti 2023 आवेदन प्रक्रिया
- पहले इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आप ,वेबसाइट के होम पेज पर " Apply" पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फिर आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य में जानकारी के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।