ISRO Admit Card 2023 : जारी हुई इसरो असिस्टेंट, यूडीसी और स्टेनोग्राफर परीक्षा की तारीखें, isro.gov.in से करें डाउनलोड

Aug 3, 2023, 14:34 IST

ISRO Admit Card 2023 : इसरो ने 526 असिस्टेंट, यूडीसी और स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा कर दी हैI इसरो असिस्टेंट, यूडीसी और स्टेनोग्राफर परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर 2023 को किया जा रहा है I परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे चेक करें I 

इसरो एडमिट कार्ड 2023 के सभी विवरण यहां प्राप्त करें।
इसरो एडमिट कार्ड 2023 के सभी विवरण यहां प्राप्त करें।

ISRO Admit Card 2023 : इसरो ने असिस्टेंट, यूडीसी और स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा कर दी हैI इसरो असिस्टेंट, यूडीसी और स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए परीक्षा का आयोजन 10 सितम्बर को किया जा रहा हैI  इस परीक्षा के जरिए 526 पदों पर भर्तियां की जाएंगी I जल्द ही इसरो अपनी वेबसाइट पर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी करने वाला है I  जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, उन्हें पंजीकृत ई-मेल आईडी/मोबाइल नंबर पर ई-मेल/एसएमएस के माध्यम से दिए गए लिंक के जरिए  3 परीक्षा केन्द्रों का चयन करना होगा। 

परीक्षा केंद्र चयन करने की अंतिम तिथि (लिखित परीक्षा केंद्र की पसंद का चयन करके) कल यानि 04 अगस्त 2023 है।

ये भर्तियां लेवल-4 के असिस्टेंट (लोअर डिवीजन क्लर्क, एलडीसी), जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), और स्टेनोग्राफर पदों पर की जाएंगी।पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है इसरो परीक्षा 2023 10 सितंबर 2023 (रविवार) को निर्धारित की गई है। 

ISRO Admit Card 2023 download Link 

एडमिट कार्ड अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर 2023 के पहले सप्ताह में अपलोड किया जाएगा। लिंक isro.gov.in पर उपलब्ध होगा।

ISRO Admit Card 2023

यहां क्लिक करें ( जल्द जारी होगा )

ISRO Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें ?

जो आवेदक इसरो असिस्टेंट, यूडीसी और स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना इसरो एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 1-सबसे पहले, उम्मीदवारों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा 

चरण 2- मांगे गए विवरण को दर्ज करें 

चरण 3- सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

चरण 4- इसरो एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5- अपना इसरो असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें 

चरण 6- आगे के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

ISRO Admit Card 2023 में दिए गए विवरण 

आवेदकों को इसरो एडमिट कार्ड 2023 पर उल्लिखित सभी विवरणों जैसे कि एडमिट कार्ड पर फोटो और हस्ताक्षर को चेक करना होगा  परीक्षा केंद्र और उल्लिखित समय के बारे में विवरण भी दोबारा चेक करें।

उम्मीदवार का नाम

परीक्षा का नाम

जन्मतिथि

श्रेणी

लिंग

रोल नंबर 

पंजीकरण संख्या

परीक्षा तिथि और दिन

समय अवधि 

परीक्षा केंद्र का नाम और कोड 

ISRO Exam Details 2023

अभ्यर्थियों को 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न दिए जाएंगे जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जायेंगे।

विषय का नाम 

प्रश्नों की संख्या 

अंक 

समय 

सामान्य इंग्लिश 

50

50

2घंटे 

क्वांटेटिव एप्टीटुड  

50

50

जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग एबिलिटी 

50

50

सामान्य ज्ञान 

50

50

 

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News