ITBP Constable Recruitment 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने कांस्टेबल (रसोई सेवा) ग्रुप 'सी' के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर यानि आज से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक आईटीबीपी भर्ती पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2024 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम कुल 819 पदों को भरा जाएगा। जिसमें से पुरुष के 697 पद और महिला के 122 पद शामिल है।
ITBP Constable Vacancy 2024: कितने पदों पर भर्ती
उम्मीादवार नीचे दी तालिका में कैटेगरी वाइज रिक्त पदों की संख्या देख सकते हैं:
श्रेणी | कुल पद | पुरुष | महिलाएं |
अनारक्षित | 458 | 389 | 69 |
एससी | 48 | 41 | 7 |
एसटी | 70 | 60 | 10 |
ओबीसी | 162 | 138 | 24 |
ईडब्ल्यूएस | 81 | 69 | 12 |
ITBP Constable Bharti 2024: कौन कर सकता है आवेदन
आईटीबीपी कांस्टेबल (रसोई सेवा) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अधिसूचना में उल्लिखित पात्रता-योग्यता को ध्यान से पढ़ लें।
शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं बोर्ड परीक्षा पास होना चाहिए।
आयु-सीमा: 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आईटीबीपी कांस्टेबल रसोई सेवा भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर ADVERTISEMENT FOR RECRUITMENT TO THE POST OF CONSTABLE (KITCHEN SERVICES) -2024 दिखाई दे रहे लिंक पर क्लिक करें।
- अब भर्ती का नोटिफिकेशन आपके सामने ओपन हो जाएगा।
- नोटिफिकेशन में दी गई सभी डिटेल्स को अच्छे से पढ़ें।
- फिर उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- रजिस्ट्रेशन के समय अपनी सभी जानकारी भरें, फिर दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले भी सारी जानकारी अच्छे से पढ़ लें।
- अंत में, आवेदन फीस जमा करें और एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंट लें।
ITBP Constable Bharti 2024 Apply online Link |
ITBP Constable Kitchen Services Recruitment 2024: आवेदन फीस
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिला, भूतपूर्व सैनिक और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation