JAC 12th Result 2026 Arts: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट, jacresults.com पर रोल नंबर से करें चेक
JAC 12th Result 2026 Arts: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Check Jharkhand 12th Arts Result Here
Check Jharkhand 12th Commerce Result Here
Check Jharkhand 12th Science Result Here
JAC 12th Result 2026 Arts: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2026 आज 6 मई को जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद छात्रों के लिए परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। छात्र अब अपना JAC 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में छोटी कुमारी ने 478 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं अंकित कुमार 474 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अंशु कुमारी ने 473 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है, जिससे छात्र आसानी से घर बैठे अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी डिजिटल प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका उपयोग आगे की प्रवेश प्रक्रिया में किया जा सकता है।
झारखंड जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स
JAC 12th Result 2026 Arts कैसे चेक करें?
JAC 12वीं का परिणाम 2026 (आर्ट्स) मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए, छात्र इन आसान स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
-
सबसे पहले आप JAC की ऑफिशियल रिज़ल्ट वेबसाइट पर जाएँ।
-
फिर “Results of Class XII Annual Examination - 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें, और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आसानी से चेक कर सकते हैं। कक्षा 12 का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर विजिट कर सकते हैं।
-
jacresults.com
-
jac.jharkhand.gov.in
-
results.digilocker.gov.in
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.