Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: झारखंड होम गार्ड के ढेरों पर भर्ती, इस दिन करें ऑनलाइन आवेदन
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: झारखंड होमगार्ड में ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्रों के लिए होम गार्ड के पदों पर भर्ती निकली है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 7 मई से शुरू होने जा रहे हैं। योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य सभी विवरण इस लेख में दिए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवार देख सकते हैं।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 772 होम गार्ड पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई, 2026 से शुरू होगी। संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। ग्रामीण गृह रक्षकों के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 7वीं और शहरी गृह रक्षकों के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
झारखंड होम गार्ड वैकेंसी 2026 से संबंधित अधिक जानकारी, जिसमें योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य विवरण शामिल हैं, नीचे दिए गए लेख में उपलब्ध हैं।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: हाइलाइट्स
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा, तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स नीचे टेबल में देखें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | झारखंड गृह रक्षा कोर |
| पोस्ट नाम | होम गार्ड |
| रिक्तियां | 772 (ग्रामीम - 634 और शहरी 138) |
| ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि | 7 मई, 2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि | 4 जून, 2026 |
| आयु सीमा | 19 से 40 वर्ष |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://deoghar.nic.in/ |
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 मांगी गई डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 4 डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Jharkhand Home Guard Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पदवार रिक्तियों का विवरण, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शारीरिक मानक, चयन प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियां और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जांच कर लें। आधिकारिक अधिसूचना का पीडीएफ डाउनलोड करने और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सीधे लिंक इस लेख में नीचे दिए गए हैं।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.