JNU PG Admission 2026: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 15 जून से पहले jnuee.jnu.ac.in पर करें ऑनलाइन Registration

Last Updated: May 27, 2026, 14:21 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने CUET PG स्कोर के आधार पर PG एंट्रेंस 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। छात्र 15 जून से पहले jnuee.jnu.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र इससे जुड़ी सभी जानकारी के लिए यहां देखें। 

JNU PG Admission 2026: रजिस्ट्रेशन  प्रक्रिया शुरू, 15 जून से पहले jnuee.jnu.ac.in पर करें ऑनलाइन Registration
JNU PG Admission 2026: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 15 जून से पहले jnuee.jnu.ac.in पर करें ऑनलाइन Registration

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में एडमिशन लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए JNU ने विभिन्न PG और एडवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (ADOP) कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

CUET PG 2026 एग्जाम में शामिल हुए छात्र अब विश्वविद्यालय के ऑफिशियल प्रवेश पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 मई से शुरू हुई और 15 जून, 2026 को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।

MA, MSc, MCA, M.Tech, MPH, PG डिप्लोमा और एडीओपी जैसे विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में एडमिशन CUET PG 2026 के मार्क्स के आधार पर होगा। छात्रों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने से पहले जेएनयू के ऑफिशियल प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध एलिजिबिलिटी और निर्देशों को ध्यान से पढ़े। 

JNU PG Admission से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

JNU में रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी छात्रों इससे जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।  

इवेंट  डेट
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 25 मई, 2026
रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी डेट 15 जून, 2026 (रात 11:50 बजे तक)
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की डेट 23 जून, 2026
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की डेट 1 जुलाई, 2026
दस्तावेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन 7 जुलाई से 14 जुलाई, 2026
एडमिशन/रजिस्ट्रेशन की लास्ट क्लोजिंग डेट 7 अगस्त, 2026

किन-किन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन?

JNU इस बार अपने विभिन्न स्कूलों और सेंटर्स के माध्यम से कई तरह के कोर्सेज में एडमिशन दे रहा है। यहां से जानें वह कौन-कौन से कोर्सेज है। 

  • MA (Master of Arts) - सोशल साइंसेज, इंटरनेशनल स्टडीज, भाषाएं, आदि।
  • MSc (Master of Science) - एनवायरनमेंटल साइंसेज, लाइफ साइंसेज आदि।
  • MCA (Master of Computer Applications)
  • MTech (Master of Technology)
  • MPH (Master of Public Health)
  • PG Diploma और ADOP (Advanced Diploma of Proficiency)

JNU PG रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

JNU PG रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए छात्रों को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. जेएनयू के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर अपनी पसंद के कोर्स लिंक (जैसे- MA/MSc/MCA या MTech) पर क्लिक करें।

3. अपनी जरूरी डिटेल्स भरकर नया अकाउंट (New Registration) बनाएं।

4. लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें। इसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, 10वीं-12वीं की मार्कशीट और CUET PG 2026 स्कोरकार्ड अपलोड करें।

5. क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें और फाइनल सबमिशन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

यहां भी पढ़े: Bakrid 2026 Holiday: बकरीद पर एग्जाम से राहत: लॉ स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से आई बड़ी खबर

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 27, 2026, 14:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News