जेपीएससी बैकलॉग पीटी का रिजल्ट आउट, मुख्य एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
JPSC Backlog 2026 Mains Exam Date: जेपीएससी ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता एग्जाम 2025 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जारी कर दिए गए है। साथ ही, छात्र अब मेन्स एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
Jharkhand PSC Backlog Result 2026: जेपीएससी ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता एग्जाम 2025 (विज्ञापन संख्या - 05/2026) का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जारी कर दिए गए है। इस पीटी (PT) एग्जाम में पास होने वाले छात्र अब मुख्य एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आयोग द्वारा यह स्पष्ट कर दिया है कि मेन्स एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। यानी सभी छात्र मेन एग्जाम के लिए आज से वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करीब 1 हफ्ते के लिए जारी रहेगी।
मुख्य एग्जाम (Mains Exam) का पूरा शेड्यूल
JPSC ने मुख्य एग्जाम के फॉर्म भरने से लेकर एग्जाम तक की पूरी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। इस टेबल में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट से लेकर एग्जाम डेट्स भी दी गई है।
| इवेंट | निर्धारित डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 07 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 14 जुलाई 2026 (शाम 05:00 बजे तक) |
| हार्ड कॉपी आयोग को भेजने की लास्ट डेट | 20 जुलाई 2026 (शाम 05:00 बजे तक) |
| मुख्य एग्जाम के आयोजन की डेट्स | 1, 2 और 3 अगस्त 2026 |
JPSC मेन्स एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन - यहां क्लिक करें
JPSC के एग्जाम से जुड़ा नोटिस और रिजल्ट डिटेल्स - यहां देखें
रिजल्ट कैसे चेक करें और मेन्स के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
रिजल्ट चेक करने के लिए:
छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए।
- जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘Press Release and P.T. Result of Combined Civil Services (Backlog) Examination-2025 (Advt. No.-05/2026)’ लिंक पर क्लिक करें।
- PDF फाइल को डाउनलोड करें।
- फिर, अपना रोल नंबर चेक करें।
मेन्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स:
इन एग्जाम में पास होने के बाद छात्र मेन्स एग्जाम में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- मेन्स का फॉर्म भरने के लिए jpscotr.com पर विजिट करें।
- अपनी डिटेल्स फिल करके लॉगिन करें और मुख्य एग्जाम का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल करें।
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स / सर्टिफिकेट्स सही तरीके से अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालें और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी लास्ट डेट (20 जुलाई) से पहले आयोग को भेज दें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दी गई जानकारी और अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स में अगर कोई भी गलती पाई जाती है, तो आयोग द्वारा आपका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, फॉर्म भरते समय इन डिटेल्स का ध्यान रखें।
मेन्स एग्जाम के लिए 3 'स्मार्ट' टिप्स
एग्जाम 1 अगस्त से शुरू हो रहे है, यानी छात्रों के पास 25 दिन से भी कम समय का टाइम है। छात्र इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
1. रिवीजन मोड ऑन करें: एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र अब किसी भी प्रकार की नई चीजों को न पढ़ें। साथ ही, अब किसी भी नए सब्जेक्ट या नई किताब को न पढ़े। छात्र इस टाइम पर नोट्स का ही बार-बार रिवीजन करें।
2. आंसर राइटिंग का ट्रेंड: सिविल सेवा एग्जाम में अब रटे-रटाए जवाबों के बजाय विश्लेषणात्मक (Analytical) आंसर ज्यादा मार्क्स दिलाते हैं। दिन में कम से कम 3 से 4 बार आंसर लिखने की प्रैक्टिस करें। साथ ही, अपनी राइटिंग स्पीड को बढ़ाएं।
3. झारखंड स्पेशल पर विशेष फोकस: मुख्य एग्जाम में झारखंड के इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था और कला-संस्कृति से जुड़े प्रश्नों का वेटेज काफी अच्छा होता है। झारखंड सरकार की हालिया नीतियों और करंट अफेयर्स (Current Affairs) को अपने उत्तरों में जरूर शामिल करें, इससे एग्जामिनर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.