JSSC Recruitment 2022: यदि आप भी टीचर की नौकरी करना चाहते हैं और लंबे समय से टीचिंग वैकेंसियों का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है, जी हाँ, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के 3120 पीजीटी पदों की भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है आप भी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाये और आज ही आवेदन करेंI पदों के विवरण, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ पढ़ेंI
उल्लेखनीय है कि, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग(JSSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों की भर्ती के लिए हाल में ही अधिसूचना जारी की थी, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से यानी 25 अगस्त 2022 से शुरू हो रही है, इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैंI आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया की माध्यम से कुल 3120 पीजीटी पद भरे जाएँगे जिनमें 2855 रेगुलर पद और 265 बैकलॉग पद हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। जबकि उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई हैI उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगाI पीजीटी पदों के लिए 47,600 रु. से लेकर 1,51,100 रु तक का वेतनमान निर्धारित हैI
पदों का विवरण -
सम्बंधित विषय | रेगुलर | TGT रिज़र्व |
PGT बायोलॉजी | 218 | 73 |
PGT कैमेस्ट्री | 227 | 75 |
PGT जियोग्राफी | 164 | 54 |
PGT हिन्दी | 163 | 54 |
PGT इकोनोमिक | 167 | 55 |
PGT हिस्ट्री | 182 | 61 |
PGT संस्कृत | 169 | 58 |
PGT फिजिक्स | 251 | 85 |
PGT मैथ्स | 185 | 63 |
PGT कॉमर्स | 200 | 67 |
PGT इंग्लिश | 211 | 73 |
कुल | 2137 | 718 |
आवेदन प्रक्रिया -
उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर 'apply online' पर क्लिक करना होगाI मांगी गई डिटेल्स भरें और दस्तावेजों को सबमिट करेंI ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करे दें और भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख लेंI
Comments
All Comments (0)
Join the conversation