Maharashtra Board SSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10th रिजल्ट कब जारी होगा? यहां सबसे पहले मिलेगा Direct Link
Maharashtra Board 10th Result 2026: MSBSHSE बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद अब छात्रों को अपने 10वीं के रिजल्ट का काफी ज्यादा इंतेजार है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महाराष्ट्र 10वीं का रिजल्ट भी 13 मई से 20 मई 2026 के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है।
MSBSHSE SSC 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) के 10वीं (SSC) के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड ने कक्षा 12वीं (HSC) का रिजल्ट 2 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है, जिसके बाद अब सभी छात्रों को 10वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार कर रहे है।
ताजा जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड 13 मई से 20 मई 2026 के बीच कभी भी 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर अपना सीट नंबर डालकर देख पाएंगे। 10वीं का यह रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा जिसके बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जायेगा।
Maharashtra Board SSC Result 2026 लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2026 की पूरी डिटेल्स
छात्र 12वीं के रिजल्ट के बाद SSC यानि 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। यहां यहां देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| बोर्ड का नाम | महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |
| एग्जाम का नाम | SSC (कक्षा 10वीं) बोर्ड एग्जाम 2026 |
| एग्जाम डेट | 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | 13 - 20 मई 2026 |
| रिजल्ट टाइम | दोपहर 1:00 बजे (एक्सपेक्टेड) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mahresult.nic.in |
रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स
रिजल्ट जारी होने के बाद भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में आप इन ऑप्शनल लिंक्स का उपयोग कर सकते हैं:
- mahresult.nic.in
- mahahsscboard.in
- sscresult.mkcl.org
- results.maharashtra.gov.in
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं यानि SSC का रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को चेक कर पाएंगे।
1. ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "SSC Examination Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना सीट नंबर और मां का पहला नाम फिल करें।
4. 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा।
6. इसे डाउनलोड करें या प्रिंटआउट ले लें।
रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी
बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा के साथ ही राज्य में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई है, जो छात्रों की टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाएंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
यहां भी पढ़े: CUET UG 2026 Admit Card: NTA जल्द जारी करेगा सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड, कैसे करें डाउनलोड?
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.