इंडियन स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट्स के लिए भारत सरकार के प्रमुख डिजिटल लर्निंग रिसोर्सेज
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने इंडियन स्टूडेंट्स, एजुकेशनिस्ट्स, स्कॉलर्स और प्रोफेशनल्स के लिए डिजिटल लर्निंग के लिए ई-पोर्टल्स की एक लिस्ट जारी की है. अब आप भी डिजिटल लर्निंग का पूरा लाभ उठा सकते हैं.
इस इंटरनेट और डिजिटल दौर में, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने देश के स्टूडेंट्स, स्कॉलर्स, एजुकेशनिस्ट्स, रिसर्च स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट प्रोफेशनल्स के लिए अनेक डिजिटल ई-लर्निंग रिसोर्सेज ऑफर किये हैं ताकि सभी इंडियन्स निर्बाध रूप से अपनी हायर स्टडीज़, रिसर्च वर्क और ज्ञान वर्धन जारी रख सकें. सभी इंडियन स्टूडेंट्स, एक्सपर्ट्स और प्रोफेशनल्स अपने घर पर या फिर, कहीं से भी इन ई-पोर्टल्स से अपनी जरूरत के मुताबिक ई-लर्निंग करके अपने अकेडमिक और प्रोफेशनल गोल्स हासिल कर सकें. इस कोरोना काल में तो भारत सरकार के ये सभी डिजिटल ई-लर्निंग पोर्टल्स सभी स्टूडेंट्स और एजुकेशनल एक्सपर्ट्स और स्कॉलर्स के लिए एकमात्र दृढ और भरोसेमंद सपोर्ट सिस्टम साबित हो रहे हैं. इस आर्टिकल में हम आपके लिए भारत सरकार के प्रमुख डिजिटल ई-लर्निंग रिसोर्सेज के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं.
भारत सरकार ने दिया भारत के स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को तोहफ़ा: ई-लर्निंग रिसोर्सेज
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (पूर्व में मिनिस्ट्री ऑफ़ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट) ने इंडियन स्टूडेंट्स, स्कॉलर्स और एजुकेशनल एक्सपर्ट्स के लिए डिजिटल लर्निंग के लिए ई-लर्निंग रिसोर्सेज और ई-लर्निंग पोर्टल्स शुरू किये हैं. इंडियन स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स इन ई-लर्निंग रिसोर्सेज को फ्री ऑफ़ कॉस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं.
स्वयं प्रभा ई-लर्निंग रिसोर्स
यह भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट की एक अन्य पहल है जिसमें 32 ‘डायरेक्ट टू होम’ (DTH) चैनल्स 24x7 आधार पर स्टूडेंट्स के लिए हाई क्वालिटी के एजुकेशनल प्रोग्राम टेलीकास्ट करते हैं और इसके लिए GSAT-15 सेटेलाइट का इस्तेमाल किया जा रहा है. सबसे अच्छी बात तो यह है कि रोज़ाना इस ई-लर्निंग रिसोर्स में स्टूडेंट्स के लिए 4 घंटों की अवधि का नया लर्निंग कंटेंट टेलीकास्ट किया जाता है जिसे उस रोज़ 5 बार और दोहराया जाता है ताकि स्टूडेंट्स अपनी सुविधा के मुताबिक वह टेलीकास्ट देखकर उस लर्निंग प्रोग्राम से लाभ उठा सकें. इस ई-लर्निंग पोर्टल के लिए देश के सुप्रसिद्ध एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स – यूजीसी, इग्नू, आईआईटीज़, सीईसी, एनसीईआरटी और एनआईओएस एजुकेशनल कंटेंट तैयार करते हैं.
स्वयं ई-लर्निंग पोर्टल
भारत सरकार ने 01 फरवरी, 2017 को अपने बजट सेशन के दौरान संसद में ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल ‘स्वयं’ को शुरू करने के बारे में घोषणा की थी. स्वयं ई-लर्निंग पोर्टल भारत में ही आईटी प्लेटफ़ॉर्म द्वारा तैयार किया गया है और इस पोर्टल में भारत के स्कूलों की 9वीं क्लास से यूनिवर्सिटी लेवल के पोस्ट ग्रेजुएशन तक के स्टूडेंट्स के लिए सभी विषयों के ऑनलाइन कोर्सेज उपलब्ध करवाए गए हैं. यह भी स्कूल-कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स के लिए एक खुशखबरी है कि मिनिस्ट्री ऑफ़ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, भारत सरकार और ऑल इंडियन काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन के सहयोग से स्टूडेंट्स को फ्री ऑनलाइन कोर्सेज करवाने के लिए तैयार किया गया है जिसे भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 09 जुलाई, 2017 को लॉन्च किया था. देश के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ने वाले सभी स्टूडेंट्स स्वयं पोर्टल पर 2 हजार से ज्यादा ऑनलाइन कोर्सेज फ्री ऑफ़ कॉस्ट कर सकते हैं और कोर्स पूरा होने के बाद नाममात्र की फीस देकर सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकते हैं.
इंडियन स्टूडेंट्स और एजुकेशनिस्ट्स के लिए भारत सरकार के कुछ अन्य प्रमुख ई-लर्निंग पोर्टल्स
अब हम आपके लिए भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गये कुछ अन्य प्रमुख ई-लर्निंग पोर्टल्स की एक लिस्ट प्रस्तुत कर रहे हैं:
• दीक्षा: भारत में टीचर एजुकेशन के लिए है खास नेशनल डिजिटल पोर्टल
• ई-शोध सिंधु: कंसोर्टियम फॉर हायर एजुकेशन ई-रिसोर्सेज से करें ई-लर्निंग
• विद्वान: रिसर्च स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट्स के लिए एमएचआरडी का विशेष प्रोजेक्ट
• शोध गंगा: भारत में थीसिस और डेज़रटेशन्स का विशाल संग्रह
• PG स्पेशल: इ- पीजी पाठशाला: सभी पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज का कंटेंट
• इ-कंटेंट कोर्सवेयर में हैं यूजी सब्जेक्ट्स के ई-कंटेंट मोड्यूल्स
• इ-स्किल इंडिया पोर्टल में हैं 400+ कोर्सेज
• भारत की नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी
• ज्ञान दर्शन
• ज्ञान धारा
• ई ज्ञान कोष
जॉब, इंटरव्यू, करियर, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.