MHT CET 2026 की एग्जाम ‘सिटी इंटिमेशन स्लिप’ जारी, cetcell.mahacet.org कैसे करें डाउनलोड

Last Updated: Apr 6, 2026, 14:24 IST

महाराष्ट्र सीईटी सेल ने छात्रों के लिए MHT CET 2026 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर ऑनलाइन एलोटेड एग्जाम शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां से जानें सभी डिटेल्स।

MHT CET 2026 Exam City Intimation Slip Out
MHT CET 2026 Exam City Intimation Slip Out

MHT CET 2026 Exam City Intimation Slip Out: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET Cell) ने MHT CET 2026 के एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल रूप से ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी कर दी है। जो छात्र इंजीनियरिंग (PCM) और फार्मेसी (PCB) सिलेब्स के लिए इस एडमिशन एग्जाम में बैठने वाले हैं, वे अब cetcell.mahacet.org  पर जाकर स्लिप को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, स्लिप के माध्यम से उन्हें एग्जाम शहर की सूचना मिल जाएगी। 

MHT CET 2026 एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड छात्र अब लॉग इन करके एलोटेड एग्जाम शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एक प्रारंभिक दस्तावेज है, जो छात्रों को उनके एग्जाम सेंटर के बारे में जानकारी देंगे। 

MHT CET 2026: महत्वपूर्ण डेट्स 

एग्जाम दो ग्रुप्स में आयोजित किए जाएंगे। छात्र अपने ग्रुप के अनुसार डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

डेट्स 

सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की डेट

4 अप्रैल 2026

PCM ग्रुप एग्जाम (सेशन 1)

11 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026

PCM ग्रुप एग्जाम (सेशन 2)

12 मई से 16 मई 2026 

PCB ग्रुप एग्जाम (सेशन 1)

21 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026

PCB ग्रुप एग्जाम (सेशन 2)

10 मई से 11 मई 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड (एक्सपेक्टेड)

7 अप्रैल 2026 से

MHT CET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

'MHT CET 2026' की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

'MHT CET 2026' एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर लॉग इन करें।
  2. 'MHT CET 2026' के कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपनी ई-मेल आइडी और पासवर्ड को भरकर सबमिट करें।
  4. डैशबोर्ड पर 'Check Exam City' या 'City Intimation' लिंक पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 6, 2026, 14:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News